• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफवाह और बहकावे की राजनीति में भाजपा सरकार की मास्टरी है : अखिलेश

Desk by Desk
07/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कारोबार में सुगमता की रैकिंग में उत्तर प्रदेश के नम्बर दो की पोजीशन में पहुंचने के दावे का मजाक उड़ाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एक वर्ष में इतनी लम्बी उछलकूद तो बड़े-बड़े धावक भी शायद न दिखा पाएं मगर भाजपा है तो कुछ भी मुमकिन है।

श्री यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार की जादूगरी कमाल की है। ईज आफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश लम्बी छलांग लगाकर नम्बर दो के पायदान पर पहुंच गया जबकि गतवर्ष 2019 में 12वीं रैंकिंग थी। अफवाह और बहकावे की राजनीति में तो उसकी गजब की मास्टरी है।

कोरोना काल में पितृपक्ष मेला हुआ रद्द, चोरी-छिपे पिंडदान करा रहे पंडा

उन्होने कहा कि अनियोजित लाॅकडाउन और गलत आर्थिक नीतियों की वजह से अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। अकेले गौतमबुद्धनगर में 300 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद हो गई है। हजारों बंदीे के कगार पर है। बंद फैक्ट्रियाें में लाखों की मशीनें धूल फांक रही है। प्रदेश भर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, विनिर्माण, संचार, होटल आदि व्यवसाय पूरी तरह चौपट हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रोजगार है नहीं, किसान, नौजवान आत्महत्या कर रहे है, कानून व्यवस्था बर्बाद है, लूट-हत्या बलात्कार, अपहरण की वारदातें थम नहीं रही हैं। विकास अवरूद्ध है। छह माह से कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते सभी गतिविधियां बंद हैं। पांच महीने में तीन गुना मनरेगा मजदूर घट गए हैं। 17 जुलाई से अब तक राजधानी के मनरेगा मजदूरों की 3.31 करोड़ रूपए की मजदूरी बकाया हो चुकी है।

कंगारुओं के खिलाफ मैच जीतने पर भी इंग्लैंड टीम पर रैफरी क्रिस ब्रॉड ने लगाया जुर्माना

उन्होने सवालिया लहजे में कहा कि फिर पता नहीं कैसे केन्द्र सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने उत्तर प्रदेश को दो नम्बरी बना दिया। राज्य सरकार और मुख्यमंत्री गद्गद् हैं। कामयाबी के ढोल पीटे जा रहे हैं मगर जमीन में निवेश कहां हुआ है। किस बैंक ने कर्ज दिया, इस सबका ब्यौरा नहीं है। एक वर्ष में ही रैंकिंग कैसे बदल गई। प्रदेश में ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और अभी आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गईं। गांवों में आपसी झगड़े बढ़े हैं। रोज-रोज की आर्थिक तंगी से परिवार आत्महत्या कर रहे हैं। बाजारों में मायूसी छाई हुई है। नौजवानों के पास डिग्रियां हैं पर रोजगार नहीं है। सरकार रोजगार के सृजन में भी विफल रही है। उद्योग धंधों का धंधा फाईलों में ही चल रहा है। प्रशासनतंत्र निष्क्रिय हो गया है।

विज्ञापनों के संबंध में प्रस्तावित दिशा-निर्देंशों का व्यापक मसौदा किया जारी

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता में आने के पहले दिन से ही दिशाभ्रम की शिकार रही है। अपनी कोई योजना न होने से वह समाजवादी सरकार की जनहित की योजनाओं को या तो बर्बाद करने में लग गई या फिर अपनी वाहवाही दिखाने को उन पर अपने नाम का ठप्पा लगाने लगी। लेकिन अब जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाना सम्भव नहीं। जनता को अब अपने राज में फैली बदहाली का जवाब तो देना ही होगा।

उन्होने तंज कसा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा की डबल इंजन की सरकारें एक दूसरे का मनोबल बढ़ाने के लिए जो साजिशी छलांगे लगा रही हैं वह जनता को भ्रमित करने के सिवाय और क्या हो सकता है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentcrime 24ghante onlineअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमला
Previous Post

योगीराज में कानून व्यवस्था जर्जर और तार-तार हो चुकी है : संजय सिंह

Next Post

छोटी किन्नर की 4 लाख की सुपारी लेकर हत्या की साजिश करने वाले पांच गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
सुपारी किलर गिरफ्तार

छोटी किन्नर की 4 लाख की सुपारी लेकर हत्या की साजिश करने वाले पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Share Market

फिर गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

26/05/2022
Glowing Skin

गुलाबी निखार लाएगा ये पाउडर, जानें बनाने का तरीका

24/05/2026
CM Yogi

गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों से था आचार्य धर्मेंद्र का संबंधः योगी

06/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version