Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश बोले – भाजपा के राज में सुपर अपराध-भ्रष्टाचार

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर बताते हुए कहा कि भाजपा की नफरत फैलाने और असहिष्णुता को बढ़ावा देने की रीतिनीति के बुरे नतीजे सामने आने लगे हैं।

श्री यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर है। प्रदेश की जनता सकते में है। आखिर सरेआम हत्या, लूट और बलात्कार करने वाले इन अपराधी तत्वों के हौंसले किसके बलबूते पर फल-फूल रहे हैं।

भारत में कोरोना वायरस के महज 22 दिन में बढ़ गए 6 लाख से ज्यादा केस

उन्हाेंने कहा कि जब से भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ हुई है चौथे स्तम्भ पर लगातार हिंसक हमले होने लगे हैं। अपने मनमाफिक न लिखने वाले पत्रकारों पर खनन माफिया और भूमाफिया तो अपनी ताकत दिखाते ही रहे हैं अब स्थानीय अपराधी भी बेखौफ हो रहे हैं। स्वयं पुलिस कर्मी भी उनके साथी बन जाते हैं। ऐसे में न्याय पाने के लिए जनता कहां जाए।

श्री यादव ने कहा कि गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी को बदमाशों ने इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने भांजी से छेड़छाड़ के मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने कुछ किया नहीं उल्टे उन्हें शिकायत की जानकारी मिल गई। फिर तो बदमाशों की हिम्मत बढ़ गई। पुलिस ने यदि समय से कार्रवाई की होती तो पत्रकार की जान नहीं जाती।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में लोकभवन के सामने जिस महिला ने न्याय न मिलने पर आग लगाई थी उसकी मौत हो गई है। दबंगों पर कार्रवाई करने में पता नहीं क्यों पुलिस को पसीने आ जाते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही क्यों होती है। इस सबका दुष्परिणाम दुखद होगा ही।

विकास दुबे के फाइनेंसर की कार पर जानें किस बीजेपी विधायक के नाम का लगा है विधानसभा पास

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पत्रकार के आश्रित को 25 लाख रूपए भाजपा सरकार द्वारा दिए जाने की मांग करती हैं। इनके पीड़ित परिवारीजनों के प्रति सहानुभूति में समाजवादी पार्टी ने दो लाख रूपए की मदद की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ही अवैध खनन, अवैध शराब तस्करी, के धंधो में पैसा बनाने में लगे है। कानपुर अकबरपुर के भाजपा नेता ने मध्य प्रदेश के एक ज्योतिषी, उसके साथी का अपहरण किया। सत्ता संरक्षित ऐसे अपराधी न जेल जाते हैं न प्रदेश छोड़कर कहीं जाते है।

Exit mobile version