Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश ने कसा तंज, बोले- दलित के घर बेमन से खिचड़ी खा रहे थे सीएम

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने 107 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर से चुनावी मैदान में उतारा है। इस बीच अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीएम योगी पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, मैंने तस्वीरें देखीं कि कैसे वह (योगी आदित्यनाथ) बे-मन से खिचड़ी खा रहे थे।

बे-मन से खिचड़ी खा रहे थे सीएम- अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लिखा, ‘मैंने तस्वीरें देखीं कि कैसे वह (योगी आदित्यनाथ) बे-मन से खिचड़ी खा रहे थे। यह लोग वोट के लिए खिचड़ी खा रहे हैं। हर वर्ग के लोग समझ गए हैं कि यह वोट के लिए सब कुछ कर रहे हैं। सब साथ आएं और भाजपा की ज़मानत जब्त कराएं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए एक दलित परिवार के यहां खिचड़ी भोजन ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले सामाजिक न्याय के समर्थक नहीं हो सकते।

शीलिन फोर्ड बनी ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’, भारत की नवदीप कौर ने जीता बेस्ट नेशनल कॉस्टयूम टाइटल

सीएम योगी ने कहा कि भ्रष्टाचार जिनके जीन्स का हिस्सा हो, वे सामाजिक न्याय की लड़ाई नहीं लड़ सकते। सामाजिक समरसता और न्याय की लड़ाई भाजपा ने लड़ी है। सामाजिक न्याय यह है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर गरीब को मिले। हर तबके के लोगों को मिले। उनके साथ सामाजिक-आर्थिक भेदभाव न हो। यही भाजपा का मूल मंत्र है।

Exit mobile version