• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी से निष्पक्ष होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, यह झूठ की राजनीति करते हैं: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
29/11/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मैनपुरी, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट के लिये पांच दिसम्बर को होने वाले उपचुनाव में धांधली की आशंका जताते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बड़े नेताओं के साथ बैठकें कर चुनाव को प्रभावित करने की रणनीति बना रहे हैं।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लेने के बाद श्री यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा “ चुनाव आयोग देखे कि मैनपुरी में लोकसभा सीट का उपचुनाव निष्पक्ष कैसे होगा। अधिकारी रात को भाजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव को प्रभावित करने की रणनीति बना रहे हैं। व्हाट्सएप पर चल रहा है कि किसकी ड्यूटी कहां लगाई जा रही है। मुझे रामपुर जाना पड़ रहा है, वहां पुलिस ने सपाइयों पर जुल्म की सारी हदें पार कर दी हैं।”

उन्होने दावा किया कि जनता समाजवादी पार्टी के साथ है, और जनता भाजपा के सारे झूठो को बेनकाब कर देगी। उन्होने कहा कि भाजपा से निष्पक्ष होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, इनका कोई काम निष्पक्ष नहीं है, यह झूठे लोग हैं और झूठ की ही राजनीति करते हैं।

गोधरा की धरा पर सजा भगवा रंग, गूंजा-मंदिर अब बनने लगा है…

श्री यादव ने कहा कि आज भाजपा का कोई नेता मुद्दों की बात नहीं करता। इनको बेरोजगारी,मंहगाई,बिजली के बड़े दाम दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि मैनपुरी श्री मुलायम सिंह यादव (नेता जी) की कर्मस्थली रही है। उन्होंने मैनपुरी के विकास के लिए बहुत काम किये। मैंनपुरी के प्रबुद्ध लोगों ने आज उन्हें आशीर्वाद दिया है और मैनपुरी के लोगों के आशीर्वाद से पार्टी प्रत्याशी डिम्पल यादव भारी मतों से चुनाव जीतेंगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने मैनपुरी के गांवों में जाकर महसूस किया है कि जनता नेता जी को बहुत प्यार करती थी और मैनपुरी के लोग नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि डिम्पल को भारी बहुमत से जिताकर देना चाहते हैं।

Tags: akhilesh yadavmainpuri by-electionmainpuri newsup news
Previous Post

गोधरा की धरा पर सजा भगवा रंग, गूंजा-मंदिर अब बनने लगा है…

Next Post

अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें अधिकारी: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
CM Yogi

अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें अधिकारी: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने सामान से भरा मिनी ट्रक लूटा

22/05/2021
Arrested

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, गिरफ्तार

08/02/2023
Actress Ankita Lokhande gave her sister a lesson, said

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी बहन को दी सीख, बोलीं

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version