• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘BJP वाले बिजली चोर…’, सपा सांसद पर लगे आरोप तो भड़के अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
19/12/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, संभल
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। यूपी के संभल से सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क पर बिजली चोरी का आरोप लगा है। उनके खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इतना ही नहीं सांसद के घर की बिजली भी काट दी गई है। सांसद के घर में जीरो मीटर रीडिंग के बाद पुलिस-प्रशासन ने एक्शन लिया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सरकार और जिला प्रशासन पर बर्क को परेशान करने का आरोप लगाया है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि ये सब अधिकारियों का खेल है। बीते दिनों हुई हिंसा के बाद अधिकारी अब खुद को बचाने के लिए खेल रच रहे हैं। मुसलमानों के घरों में छापा मार रहे हैं। सांसद के घर तक भी पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री बीजेपी के लोगों की भी जांच करें, बीजेपी के नेता बिजली चोर हैं।

इससे पहले संभल हिंसा पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि जांच में अधिकारी कठघरे में होंगे। सरकार खोदने से सौहार्द और भाईचारा खत्म कर रही है, हम खोदने में नहीं, रास्ते खोजने में विश्वास करते हैं। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, दोषी भी वहीं पाए जाएंगे।

गौरतलब हो कि बिजली विभाग ने सपा सांसद के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही उनके सहयोगियों पर विभाग के अधिकारियों को भी धमकाने का आरोप लगा है। इस धमकी देने के मामले में सपा सांसद के पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज हो गया है। उन्होंने अधिकारियों को देख लेने की बात कही थी।

सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क की बढ़ी मुश्किलें, बिजली चोरी के मामले में FIR दर्ज

मालूम हो कि बिजली चोरी के आरोपों में घिरे संभल सांसद जिया उर रहमान बर्क के दीप सराय स्थित घर पर गुरुवार सुबह भारी पुलिस फोर्स के साथ बिजली विभाग की टीम पहुंची। बिजली विभाग की टीम ने जब स्मार्ट मीटर की जांच कि कितने यूनिट बिजली की खपत हुई तो पता चला कि मीटर में टेंपरिंग की गई है।

सांसद पर लगे बिजली चोरी के आरोप तो भड़के अखिलेश (Akhilesh Yadav) 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी ने ये खेल अपने अधिकारियों के माध्यम से खेला है। अधिकारी भी बचने के लिए खेल कर रहे हैं। जानबूझकर अपमानित कर रहे हैं, खासकर मुसलमान भाइयों को, उनके घरों में छापा मार रहे हैं। हमारे सांसद के घर में भी पहुंचे हैं। बीजेपी और खासकर सीएम योगी अपने लोगों की भी जांच करें। वह बड़े पैमाने पर बिजली चोरी कर रहे हैं। जहां-जहां छापे पड़े वह सभी बीजेपी वाले थे।

Tags: akhilesh yadavsambhal newsup news
Previous Post

बाबा साहब की फोटो गले में डालकर धरना देने पहुंचे सपा MLA अतुल प्रधान, अखिलेश के लिए कह दी ये बड़ी बात

Next Post

‘मैं अनकंफर्टेबल हो गई बहुत करीब आकर…’, राहुल गांधी पर बीजेपी महिला सांसद का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जन्मभूमि के ऋण से मुक्त होना ही सच्ची देशभक्ति: सीएम योगी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Next Post
Phangnon Konyak

'मैं अनकंफर्टेबल हो गई बहुत करीब आकर...', राहुल गांधी पर बीजेपी महिला सांसद का आरोप

यह भी पढ़ें

apsara

बागपत : अंतरराष्ट्रीय शूटर अप्सरा चौधरी एक दिन के लिए बनी जिले की डिएम

24/01/2021

चोरों का आतंक, तीन घरों से नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

03/02/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने किया पौधरोपण, बोले- आज संकल्प लेने का दिन है

05/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version