• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘पेपर लीक की तरह ही रेल हादसों का रिकॉर्ड बनाना चाहती है ये सरकार’, झारखंड ट्रेन हादसे पर बोले अखिलेश

Writer D by Writer D
30/07/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। झारखंड में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन (Mumbai-Howrah Mail) के 18 कोच पटरी से उतर गए। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं। इस घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि ये सरकार पेपर लीक की तरह ही रेल हादसों पर रिकॉर्ड बनाना चाहती है।

सपा मुखिया (Akhilesh Yadav) ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, “ये सरकार रिकॉर्ड बनाना चाहती है रेल हादसों पर… पेपर लीक में रिकॉर्ड बनाया सरकार ने और अब रेल हादसे… सरकार सिर्फ बड़े दावा करती है। लोगों की जान जा रही है। ऐसे हादसे भविष्य में न हों सरकार कुछ करे इसके ऊपर।”

#WATCH | On railway accident in Jharkhand and landslide in Kerala, Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav says, “It seems that the government wants to make a record in every field. A record is also going to be made of the number of paper leaks. Despite the govt’s claims of safety and… pic.twitter.com/MrDjXkf1ew

— ANI (@ANI) July 30, 2024

ट्रेन के 18 कोच पटरी से उतरे

बता दें कि झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबम्बो रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा-मुंबई मेल (Mumbai-Howrah Mail)के 18 कोच पटरी से उतर गए। इसमें दो यात्रियों की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस घटना में रेलवे कर्मचारी घायलों का रेस्क्यू कर रहे हैं। अबतक करीब 80 फीसदी यात्रियों को घटनास्थल से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा दिया गया है।

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल के 18 कोच पटरी से उतरे, दो यात्रियों की मौत

रेलवे एक अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के सुबह करीब 3:45 बजे चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउट और बाराबम्बो के बीच चक्रधरपुर के पास 18 कोच के पटरी से उतरने की सूचना मिली थी। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है। बचाव अभियान अभी जारी है। एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर बचाव कार्य कर रही है।

सीएम हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

वहीं, इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए तत्काल घायलों के इलाज की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों तक हर जरूरत की हर मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था करते हुए सूचना देने का भी निर्देश दिया है।

Tags: akhilesh yadavjharkhand train accidentLucknow Newsmumbai howrah mailTrain accidentup news
Previous Post

वायनाड में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 43 मौतें, 100 लोग दबे; रेस्क्यू जारी

Next Post

‘… हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे?’, ममता बनर्जी ने झारखंड रेल दुर्घटना पर जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

फल-सब्जियों में जहर पर सख्ती, कीटनाशक अवशेषों की होगी जांच

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

‘सेवा सेतु’ से सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

29/04/2026
CM Dhami honored meritorious students
Main Slider

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
Next Post
mamata banerjee

'... हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे?', ममता बनर्जी ने झारखंड रेल दुर्घटना पर जताया दुख

यह भी पढ़ें

Dacoit Jagjivan

17 साल पूर्व डकैत जगजीवन ने चौरेला गांव में खेली थी खूनी होली

07/03/2023
Sanatan Board

‘सनातन बोर्ड’ के गठन के लिए महाकुंभ में होगी धर्म संसद, प्रमुख संत और ऋषि होंगे शामिल

02/12/2024
Neha Sharma

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम नेहा शर्मा

20/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version