• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल के 18 कोच पटरी से उतरे, दो यात्रियों की मौत

Writer D by Writer D
30/07/2024
in Main Slider, क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
Mumbai-Howrah Mail

Mumbai-Howrah Mail derailed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में रेल हादसे थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। अभी गोंडा में हुए चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसे का मामला पूरी तरह ठंडा नहीं हुआ कि एक और रेल दुर्घटना झारखंड से सामने आयी है। यहां पर चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबम्बो रेलवे स्टेशन के पास मुंबई हावड़ा मेल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12810) (Mumbai-Howrah Mail)  के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। वहीं, इस हादसे में अब तक दो यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

रेल मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि आज सुबह 3:43 बजे चक्रधरपुर मंडल के राजखरसवां पश्चिम आउटर और बड़ाबाम्बो के बीच चक्रधरपुर के पास ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस (Mumbai-Howrah Mail) पटरी से उतर गई।

हादसे (Train Accident) की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण स्टाफ और सहायक मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम), चक्रधरपुर के साथ मौके पर पहुंच गए। रेलवे मेडिकल टीम ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया और फिर घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा चार लोगों को मामूली चोट आई है।

ट्रेन हादसे के कारण हावड़ा-तितलागढ़ और खड़कपुर- झारग्राम सहित पांच ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। इसके अलावा बिलासपुर टाटानगर सहित कई ट्रेनों का रूट छोटा कर चलाया जा रहा है रेलवे ने ट्रेन के 80 प्रतिशत यात्रियों को बस से चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचाया। बाकी यात्रियों को निकालने के लिए एक बचाव ट्रेन भी मौके पर पहुंची।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। टाटानगर : 06572290324, चक्रधरपुर:06587 238072, राउरकेला: 06612501072, 06612500244, हावड़ा : 9433357920 03326382217, मुंबई हेल्पलाइन 022-22694040, नागपुर हेल्पलाइन नंबर 7757912790 ।

Tags: Jharkhand newsMumbai-Howrah Mail derailedNational newsTrain accident
Previous Post

Paris Olympics 2024: चिराग-सात्विक ने क्वार्टरफाइनल में ली एंट्री

Next Post

वायनाड में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 43 मौतें, 100 लोग दबे; रेस्क्यू जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Wayanad Landslide

वायनाड में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 43 मौतें, 100 लोग दबे; रेस्क्यू जारी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

suicide

 BJP कार्यकर्ता का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

23/05/2021
India Food Expo

कृषि आधारित एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 2 नवंबर से राष्ट्रीय सेमिनार

29/10/2022
Silver Ring

कड़ी मेहनत के बाद भी भाग्य नहीं दे रहा साथ, तो धारण करें ये छल्ला

28/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version