Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा की नीतियों से देश आर्थिक, राजनैतिक रूप से सालों पीछे चला गया: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर गलत नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लोक लुभावन बजट का ढिढोरा पीट रही भाजपा सरकार ने आदतन मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के बुनियादी मुद्दों को दर किनार कर दिया है।

श्री यादव ने गुरूवार को यहां कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने लोकलुभावन बजट पेश कर उसका ढिंढ़ोरा पीटना शरु कर दिया है जबकि देश की अर्थव्यवस्था पर चंद पूंजीपतियों का कब्जा है। भाजपा सरकार राष्ट्रीय सम्पत्तियों को उन्हीं के हाथों बेच रही हैं। देश की सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों से उद्योगपतियों को बड़े-बड़े कर्ज दिलवाए गए हैं। एक बड़े उद्योगपति का सरकारी संरक्षण की बदौलत विशाल साम्राज्य खड़ा हो गया पर एक संस्थान ने सच्चाई उजागर कर उस साम्राज्य की दीवारों को दरका दिया जो झूठ के रेत पर बना था। शेयर बाजार में उसके शेयर तेजी से गिर रहे हैं।

उन्होने (Akhilesh Yadav)  कहा कि ऑक्सफैम इंटरनेशनल की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में एक फीसदी अमीरों के पास देश की 40 प्रतिशत से अधिक सम्पत्ति पर कब्जा हो गया है। देश की आधी से ज्यादा आबादी का सिर्फ तीन प्रतिशत हिस्सा है।

अखिलेश यादव के प्लेन को मुरादाबाद में लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, सपा का दावा

बाजार में आज आटा 38-40 रुपए प्रति किलों बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ी कीमतों पर कोई रोक नहीं है। बाजार पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। मनरेगा का काम भी अब तेजी नहीं पकड़ रहा है। गरीब को बस मुफ्त अनाज देकर उसकी गरीबी का मजाक बनाया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को बुलंदियों पर ले जाने का दावा और कुछ नहीं लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना है। भाजपा अंग्रेजों के फूट डालों और राज करो की नीति अपनाकर जनता पर अपना शासन थोपे रखना चाहती है। भाजपा की नीतियों से देश आर्थिक, राजनैतिक रूप से सालों पीछे चला गया हैं जनजीवन संकट में है।

Exit mobile version