• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘EVM पर भरोसा नहीं, ईवीएम से जीत कर ईवीएम को हटाएंगे…’, अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान

Writer D by Writer D
02/07/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अखिलेश यादव ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बोलते हुए ईवीएम के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि अगर वह यूपी की 80 की 80 सीटें भी जीत जाएं तब भी उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने भाषण कहा कि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों लगातार अपनी बात रख रहे हैं। सबसे पहले, मैं स्पीकर और चुने गए सांसदों को बधाई देना चाहता हूं। साथ ही उन समझदार मतदाताओं को भी धन्यवाद जिन्होंने लोकतंत्र को एकतंत्र बनाने से रोका।

2024 का परिणाम हमारे लिए जिम्मेदारी भरा

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि चुनाव में इंडिया गठबंधन की नैतिक जीत हुई है। इंडिया और पीडिए की सामाजित न्याय की जीत हुई है। ये गिरने वाली सरकार है। 2024 का परिणाम हमारे लिए जिम्मेदारी भरा है। 4 जून को सामुदायिक राजनीति की शुरुआत है। 4 जून को सांप्रदायिक राजनीति के अंत का दिन है। चुनाव में अवाम ने हुकूमत का गुरूर तोड़ दिया है। चुनाव में सकारात्मक राजनीति का नया दौर शुरू हुआ है। संविधान मंथन में संविधान रक्षकों की जीत हुई है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने संबोधन में कहा कि तोड़ने वाली राजनीति की हार हुई है और जोड़ने वाले राजनीति की जीत हुई है। देश अब व्यक्तिगत आकांक्षा से नहीं जन आकांक्षा से चलेगा। उन्होंने कहा कि विकास की ढिंढोरी पीटने वाले विनाश की जिम्मेदारी कब लेंगे। वाराणसी में लोग क्योटो का फोटो लेकर ढूंढ रहे हैं।

सरकार नौकरी नहीं देना चाहती

लोकसभा में अपने भाषण में अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ। यूपी में 2 लोगों के बीच प्रभुत्व की लड़ाई का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जुमला बनाने वालों से जनता का भरोसा उठ गया। यूपी में हर परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है। पेपर लीक इसलिए हो रहा है क्योंकि सरकार किसी को नौकरी नहीं देना चाहती।

अयोध्या की जीत हमारी मर्यादा की जीत

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अयोध्या की जीत देश के परिपक्व मतदाता की जीत है। अयोध्या की जीत हमारी मर्यादा की जीत है। ये है उसका फैसला जिसकी लाठी में नहीं होती आवाज, जो करते थे उसको लाने का दावा, वो खुद किसी के सहारे के हैं लाचार।होइहि सोइ जो राम रचि राखा।

EVM पर भरोसा नहीं

ईवीएम पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि ईवीएम का मुद्दा कायम रहेगा। यह मुद्दा न मरा है और न ही मरेगा। हमे इस पर पहले भी विश्वास नहीं था और अब भी नहीं है। अगर हम यूपी में 80 सीटें भी जीत जाएं तो भी ईवीएम पर भरोसा नहीं रहेगा। ईवीएम से जीत कर ईवीएम को हटाएंगे। हम समाजवादी ईवीएम को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे।

केंद्र ने यूपी को एक्सप्रेस-वे नहीं दिया

यूपी में विकास को लेकर सरकार पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश ने बीजेपी की सरकार बनवाई, उसी प्रदेश के साथ भेदभाव किया गया। उन्होंने यूपी में एक्सप्रेस-वे को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि यहां पर जो भी एक्सप्रेस-वे बने हैं, वो यूपी के बजट से बने हैं। जबकि केंद्र ने एक भी एक्सप्रेस-वे नहीं दिया है।

अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अग्निवीर योजना का विरोध करते हुए लोकसभा में कहा कि अग्निवीर योजना से देश की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। हमारी इंडिया गठबंधन की जब भी सरकार केंद्र में आएगी तो अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे।

Tags: 18th lok sabha sessionakhilesh yadavdelhi newsNational newsParliament Session
Previous Post

LPG सिलिंडर के दाम घटे, जानें अब कितने में मिलेगा

Next Post

अग्निवीर, हिंदू, अल्पसंख्यकों…, राहुल गांधी के भाषण के ये शब्द संसद की कार्यवाही से हटाए गए

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

प्याज़ के इस्तेमाल से पाए सुन्दर बाल और चमकती त्वचा

04/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
160 schoolgirls killed in US-Israeli attack
Main Slider

मातम में डूबा ईरान: एक साथ उठीं 160 मासूमों की अर्थियां, स्कूल हमले ने हिला दी दुनिया

03/03/2026
Liquor shops
Main Slider

जाम छलकाने वालों की खुशखबरी, अब होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें

03/03/2026
Next Post
Rahul gandhi

अग्निवीर, हिंदू, अल्पसंख्यकों…, राहुल गांधी के भाषण के ये शब्द संसद की कार्यवाही से हटाए गए

यह भी पढ़ें

Maulana Rehan Raza Khan arrested

80 करोड़ हिंदुओं को ‘जूते की नोक पर रख… विवादित बयान देने वाले मौलाना गिरफ्तार

09/10/2025
Electricity

गलत बिलिंग पर तत्काल एक्शन ले रही योगी सरकार

09/08/2023
Bihar Election

बिहार चुनाव : पहले चरण की 71 विधानसभा सीट के लिए हो रहा मतदान

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version