• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘गदर-2’ की सुनामी में बहे अक्षय कुमार, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Writer D by Writer D
17/08/2023
in मनोरंजन
0
Akshay Kumar

Akshay Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) की ओह माय गॉड 2 एक साथ रिलीज़ हुई। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। समीक्षकों अक्षय की फिल्म को शानदार रिव्यू दिए और सनी देओल की फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस क्लैश में गदर 2 ने ओएमजी 2 को पछाड़ दिया। अब इस क्लैश पर पहली बार अक्षय कुमार का रिएक्शन सामने आया है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) ने इंस्टाग्राम पर ओएमजी 2 का एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल फिल्म में अक्षय कुमार ने गदर 2 का गाना गाया है। उसी सीन का छोटा सा वीडियो अक्षय ने इंस्टा पर शेयर किया है। वीडियो में अक्षय उड़ जा काले कावां गाना गाते नज़र आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।

अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है, “‘ओह माय गदर’ को खूब सारा प्यार देने के लिए और भारतीय फिल्म इतिहास में हमें सबसे शानदार हफ्ता देने के लिए दर्शकों का बहुत शुक्रिया। प्यार और आभार।” इसके साथ अक्षय ने अपनी ओएमजी 2 के साथ साथ गदर 2 का भी प्रमोशन किया और बताया है कि दोनों फिल्में सिनेमाघरों में चल रही हैं।

Gadar 2 ने स्वतंत्रता दिवस पर रचा इतिहास, 200 करोड़ के क्लब में शामिल

अक्षय कुमार और सनी देओल, दोनों के लिए ही उनकी फिल्मों का चलना बहुत ज़रूरी था। इसके अलावा बॉलीवुड के लिए भी ये अच्छी खबर है कि दोनों फिल्में चल गई हैं। फिल्म की रिलीज़ से पहले ही फैंस के साथ साथ ट्रेड के जानकार भी साल के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश पर नज़र बनाए हुए थे। गदर 2 ने तो कमाल किया ही अक्षय की फिल्म भी चल गई। शायद ये पहला मौका है जब साथ रिलीज़ हुई फिल्म की अक्षय कुमार ने इस तरह तारीफ की है।

गौरतलब है कि सनी देओल की गदर 2 ने छह दिनों में 261 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस कर लिया है। अक्षय कुमार की फिल्म भी अच्छा बिज़नेस कर रही है और इसने अब तक 80 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाल लिए हैं। अगले हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म नहीं है ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों ही फिल्मों की कमाई आगे भी जारी रहेगी।

Tags: Akshay Kumarm sunny deolgadar 2oh my god 2
Previous Post

अर्जुन राम मेघवाल बने BJP घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष, इनको भी मिली जिम्मेदारी

Next Post

नंगे पैर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अमिताभ बच्चन, बप्पा के किए दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

28/03/2026
Sanjay Dutt
मनोरंजन

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज

26/03/2026
Next Post
Amitabh Bachchan

नंगे पैर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अमिताभ बच्चन, बप्पा के किए दर्शन

यह भी पढ़ें

विक्की को कटरीना ने जमकर लगाई हल्दी, देखिये सेरेमनी की क्यूट तस्वीरें

11/12/2021
CM Dhami participated in the Diwali Mahotsav-2025 organized by the Uttaranchal Press Club

उत्तरांचल प्रेस क्लब की भूमि के आवंटन की कार्यवाही गतिमान: सीएम धामी

12/10/2025
CM Nayab Singh Saini

गरीबों के साथ खड़ी है हमारी सरकार: सीएम नायब सिंह

25/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version