• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gadar 2 ने स्वतंत्रता दिवस पर रचा इतिहास, 200 करोड़ के क्लब में शामिल

Writer D by Writer D
16/08/2023
in Main Slider, मनोरंजन
0
Gadar 2

Gadar 2

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचा दिया है। सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। लेकिन पांचवें दिन फिल्म ने जो कलेक्शन किया है, वो फिल्म क्रिटिक्स की कल्पना से भी परे है। गदर 2 ने स्वतंत्रता दिवस के हॉलिडे को जमकर कैश किया। फिल्म ने 55 करोड़ का विस्फोटक कलेक्शन किया है।

Gadar 2 की तगड़ी कमाई

क्यों चौंक गए ना आप भी Gadar 2 की कमाई का ये आंकड़ा जानकर? सही मायने में सनी देओल ने ‘गदर’ मचाया है। फिल्म ने 5वें दिन सबसे ज्यादा कमाई की है। इंडिपेंडेंस डे पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर गदर 2 ने इतिहास रच दिया है। शुक्रवार को 40 करोड़ के धमाकेदार नंबर्स के साथ खाता खोलने वाली Gadar 2 ने दूसरे दिन 43.08 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 51.7 करोड़ कमाकर गदर मचाया।

सनी देओल की मूवी ने फर्स्ट मंडे टेस्ट फ्लाइंग नंबर्स के साथ पास किया। चौथे दिन की कमाई 38.7 करोड़ रही। धुआंधार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या होता है ये गदर 2 ने पांचवें दिन के बिजनेस से साबित किया। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, गदर 2 ने मंगलवार (पांचवें दिन) 55 करोड़ कमाए। इसी के साथ फिल्म का 5 दिन का कुल कलेक्शन 228 करोड़ हो गया है।

Gadar 2 ने तोड़े रिकॉर्ड

सनी देओल की फिल्म 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। फिल्म का ऐसा शानदार कलेक्शन मेकर्स, स्टारकास्ट और फैंस के लिए बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। 22 साल बाद आकर सनी की फिल्म को जो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, वो काबिल-ए-तारीफ है। सनी की मूवी सबसे तेजी से 200 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है। दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से तुलना करें तो, पठान ने 4 दिन में 212.5 करोड़ कमाए थे। केजीएफ 2 (हिंदी) ने 5 दिनों में 229 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं बाहुबली 2 ने 6 दिनों में 224 करोड़ कमाए थे। Gadar 2 के 5 दिनों का ऑफिशियल कलेक्शन 228 प्लस होने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो सनी देओल की मूवी तेजी से 200 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।

जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत, अदालत से बिना परमिशन जा सकती हैं विदेश

कई सालों से बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों की मार झेल रहे सनी देओल के करियर के लिए Gadar 2 संजीवनी बनकर आई है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि Gadar 2 सनी की 200 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म है। सनी देओल की ये फिल्म 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की कतार में है। अभी ये रैंक ‘द केरल स्टोरी’ के पास है, जिसका कलेक्शन 242 करोड़ है। ये आंकड़ा पार करना Gadar 2 की हालिया कमाई को देखते हुए काफी आसान लगता है।

सनी फैंस हुए क्रेजी

5 दिन बाद भी Gadar 2 का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सनी के फैंस दीवाने हो रखे हैं। लोग ट्रैक्टर लेकर मूवी हॉल जा रहे हैं। थियेटर्स के अंदर डांस कर रहे हैं। हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। इस वक्त जैसे पूरे देश पर गदर 2 का खुमार छाया हुआ है। सनी फिल्म की सक्सेस से बेहद खुश हैं। वो मूवी थियेटर्स जाकर फैंस से मिल रहे हैं। गदर की ये तूफानी कमाई यही नहीं रुकने वाली है। फिल्म का सेकंड वीकेंड और भी धुआंधार होगा।

Tags: gadar 2Gadar 2 collectionGadar 2 dialougeGadar 2 movie
Previous Post

जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत, अदालत से बिना परमिशन जा सकती हैं विदेश

Next Post

मोरारी बापू की राम कथा सुनने पहुंचे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, लगाए ‘जय सियाराम’ के नारे

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Rishi Sunak

मोरारी बापू की राम कथा सुनने पहुंचे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, लगाए ‘जय सियाराम’ के नारे

यह भी पढ़ें

Police Encounter

पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार का ईनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

05/09/2022
पुलिस स्मृति दिवस

पुलिस स्मृति दिवस : बिकरू कांड में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार को सम्मानित करेंगे CM योगी

20/10/2020
cm dhami

सीएम धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी से की शिष्टाचार भेंट

08/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version