Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आलिया भट्ट ने बचपन की फोटो शेयर कर लिखा- थोड़ा प्यार बांटिए

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन आजकल कुछ कम हैं। वजह की बात करें तो वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत है। दरअसल, बॉलीवुड के कई सेलेब्स को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसमें से एक आलिया भट्ट भी हैं। कुछ समय पहले आलिया ने लोगों के लिए कॉमेंट सेक्शन को भी बंद कर दिया था। इसके साथ ही आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी ऐसा किया था। अब आलिया भट्ट ने अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है। इसमें वह बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।

श्वेता बोली- सुशांत सिंह राजपूत से पहले बड़े बेटे को खो चुका था परिवार

इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के कैप्शन में आलिया ने लिखा- कुछ प्यार भी बांटिए। आलिया की इस तस्वीर पर रणवीर सिंह ने भी कॉमेंट किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया अपने कई प्रोजेक्ट्स के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में यह घोषणा हुई थी कि आलिया की फिल्म ‘सड़क 2’ ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है। ऐसा पहली बार होगा जब आलिया अपने पिता के साथ काम करती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया के पास करण जौहर का मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट फिल्म ‘तख्त’ भी है।

Exit mobile version