Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बस और ट्रक की टक्कर में दो बच्चे समेत सभी 17 लोगों की मौत

Bus truck accident in nigeria

अबुजा। नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी राज्य योबे में हुए एक सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।

योबे में संघीय सड़क सुरक्षा कोर के एक कमांडर येलवा डियो ने दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि योबे में एक बस अनियंत्रित होकर एक चलती ट्रक में जा घुसी।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित सौमित्र चैटर्जी की हालत चिंताजनक

अधिकारियों के अनुसार दोनों वाहनों में कुल 14 पुरुष, एक महिला और दो बच्चे सवार थे। सभी 17 सवारियों ने अपना दम तोड़ दिया।

उन्होंने दुर्घटना का जिम्मेदार तेज रफ्तार में वाहन चलाए जाने को ठहराया और मोटर चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।

Exit mobile version