• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

31 जुलाई तक गोरखपुर से स्पाइस जेट की सभी उड़ानें निरस्त

Writer D by Writer D
29/07/2022
in उत्तर प्रदेश, Business, गोरखपुर
0
SpiceJet

SpiceJet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। कई विमानों में तकनीकी खामी सामने आने के बाद आठ सप्ताह के लिए स्पाइस जेट (SpiceJet) की पचास फीसदी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक अप्रैल से पांच जुलाई के बीच विमानों में आई गड़बड़ियों के बाद यह प्रतिबंध लगाया है। गोरखपुर एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल ने बताया कि फिलहाल, 31 जुलाई तक स्पाइस जेट (SpiceJet) की गोरखपुर से सभी उड़ानें निरस्त की गयी हैं।

स्पाइस जेट (SpiceJet) की मुंबई की उड़ान गुरुवार को निरस्त कर दी गई थी। अब स्पाइस जेट ने शुक्रवार से 31 जुलाई तक मुंबई, दिल्ली, कानपुर और वाराणसी के लिए अपनी सभी उड़ानें निरस्त कर दी हैं। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इधर, यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर गोरखपुर-एलटीटी सहित आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी गयी है। दो अगस्त तक चलने वाली 01028 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस 27 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 36 फेरों में चलेगी। इसी तरह 31 जुलाई तक चलने वाली 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस दो अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को 36 फेरों में चलाई जाएगी।

जल्द अस्तित्व में आएगा रानीपुर टाइगर रिजर्व: सीएम योगी

उल्लेखनीय है कि गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने संसद में गोरखपुर से वाराणसी होते हुए प्रयागराज तक के लिए शताब्दी ट्रेन चलाने की मांग की है। रवि किशन ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को बताया है कि गोरखनाथ मंदिर, अयोध्या, कुशीनगर, देवरिया में देवरहा बाबा और कबीर के निर्वाण स्थली पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में अगर गोरखपुर से वाराणसी होते हुए प्रयागराज तक शताब्दी ट्रेन का संचालन शुरू होता है तो श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।

Tags: gorakhpur newsspicejetSpiceJet flights canceled
Previous Post

जल्द अस्तित्व में आएगा रानीपुर टाइगर रिजर्व: सीएम योगी

Next Post

अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिख कर मांगी माफी

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Adhir Ranjan

अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिख कर मांगी माफी

यह भी पढ़ें

RLD

जयंत चौधरी को बड़ा झटका, RLD के बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी

29/11/2023
मार्केट में धमाल मचाएगा iQOO का छोटू फोन! 7000mAh बैटरी और Dimensity 9500 चिप से होगा लैस

iQOO का छोटू फोन मचाएगा धमाल! 7000mAh बैटरी और Dimensity 9500 चिप से होगा लैस

25/11/2025

मोदी ने कब्रिस्तान बनाम श्मशान का मुद्दा उठाकर बदला चुनावी रुख

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version