• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

iQOO का छोटू फोन मचाएगा धमाल! 7000mAh बैटरी और Dimensity 9500 चिप से होगा लैस

Desk by Desk
25/11/2025
in Tech/Gadgets
0
मार्केट में धमाल मचाएगा iQOO का छोटू फोन! 7000mAh बैटरी और Dimensity 9500 चिप से होगा लैस
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यदि आप छोटा पैकेट बड़ा धमाका फोन पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. iQOO 15 Mini जल्द लॉन्च हो सकता है. यह फोन दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर से लैस हो सकता है. ताजा लीक के मुताबिक, यह फोन अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है और इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है. सबसे खास बात यह है कि यह छोटे फोन में भी बिल्कुल स्टैंडर्ड iQOO 15 की तरह 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है. कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप कैटेगरी में इसका मुकाबला X200 FE जैसे फोन से होगा.

iQOO 15 Mini लॉन्च टाइमलाइन

लीक के अनुसार, iQOO 15 Mini को कंपनी अगले साल अप्रैल के आसपास पेश कर सकती है. Weibo पर टिप्स्टर Smart Pikachu ने बताया है कि यह Mini मॉडल छोटे स्क्रीन साइज के साथ आएगा. इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने का दावा किया गया है, जबकि बड़े iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो Qualcomm का सबसे पावरफुल चिपसेट है. यह कॉम्पैक्ट फोन परफॉर्मेंस के मामले में फ्लैगशिप लेवल एक्सपीरियंस देने की तैयारी में है.

डिजाइन, बैटरी और अन्य संभावित फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 15 Mini में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो स्टैंडर्ड iQOO 15 मॉडल जितनी ही है. फोन मेटल फ्रेम के साथ आ सकता है और इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का भी उपयोग किया जा सकता है. पहले की अफवाहों में कहा गया था कि यह Dimensity 9500+ चिप के साथ भी आ सकता है. फोन के 6.31 इंच 1.5K डिस्प्ले की भी चर्चा है, जिससे यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप यूजर्स को आकर्षित करेगा.

iQOO 15 सीरीज भारत में होने वाली है लॉन्च

सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल iQOO 15 अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत CNY 4,199 यानी करीब 52,000 रुपये है. भारत में यह फोन 26 नवंबर को लॉन्च होने वाला है और इसकी शुरुआती कीमत लगभग 72,999 रुपये बताई जा रही है. iQOO 15 में 6.85 इंच का Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, Q3 गेमिंग चिप और 1TB तक स्टोरेज मिलती है. कैमरा सेटअप में तीन 50MP सेंसर और 32MP सेल्फी कैमरा शामिल है. फोन में 7000mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग मिलती है.

Tags: IQOO
Previous Post

कोषागार में पेंशन जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का डीएम ने किया उद्घाटन

Next Post

गाड़ी की इंजन सर्विसिंग में न करें ये गलती, वरना बढ़ जाएगा नुकसान

Desk

Desk

Related Posts

Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Next Post
Car Tips: करवाने जा रहे हैं गाड़ी के इंजन की सर्विसिंग तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगा नुकसान

गाड़ी की इंजन सर्विसिंग में न करें ये गलती, वरना बढ़ जाएगा नुकसान

यह भी पढ़ें

kulbhushan jadav

कुलभूषण जाधव मामले में इस्लामाबाद हाई कोर्ट में आज सुनवाई

03/09/2020

केजरीवाल सरकार ने LG को पुनः भेजा दिल्ली में जिम, साप्ताहिक बाजार खोलने का प्रस्ताव

07/08/2020
cm yogi

आप केवल एक बल के स्वयंसेवक नहीं, बल्कि समाज का विश्वास व प्रदेश सरकार की शक्ति हैं: मुख्यमंत्री

06/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version