• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Go First की सभी फ्लाइटें दो दिन के लिए कैंसिल, सामने आई ये बड़ी वजह

Writer D by Writer D
02/05/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Go First

Go First

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में एक और एयरलाइंस कंपनी दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है. दरअसल, वाडिया ग्रुप की एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने मंगलवार को एनसीएलटी (NCLT) में वॉलंटरी इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग (Voluntary Insolvancy Proceedings) के लिए आवेदन दे दिया है. वहीं इस बीच Go First की सभी उड़ानें कल और परसों यानी 3 और 4 मई 2023 को रद्द कर दी गई हैं.

Go First Airlines ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को इस फैसले की जानकारी दी है. ऐसे में जिन हवाई यात्रियों ने इन दो दिनों के लिए कंपनी का टिकट बुक कराया है, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

सरकार की पैनी नजर

वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार संकटग्रस्त Go First एयरलाइन की हरसंभव मदद कर रही है. उन्होंने कहा, ‘गो फर्स्ट को सरकार हर संभव सहायता कर रही है, और पूरी घटना पर नजर बनी हुई है.’

ये है उड़ानों को कैंसिल करने की वजह

रिपोर्ट के मुताबिक,  Go First एयरलाइंस लंबे समय से आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा है. ऐसे में तेल कंपनियों के बकाया का भुगतान न कर पाने के कारण एयरलाइंस ने ये बड़ा फैसला किया है. पूरे मामले पर नजर डालें तो वित्तीय संकट से घिरी एयरलाइन कंपनी के लिए इंजन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी ट एंड व्हिटनी (Pratt & Whitney) ने सप्लाई बंद कर दी है. इसके चलते कंपनी के पास फंड की भारी कमी हो गई है.

बिजली की दरों में आठ मई को होगा फैसला

नकदी न होने के कारण वो तेल कंपनियों के बकाए का भुगतान करने में भी सक्षम नहीं है, जिसकी वजह से कंपनियों ने एयरलाइंस को तेल देने से इनकार कर दिया है. इन हालातों के बीच Go First ने 3 और 4 मई को अपनी सभी उड़ानों को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है, जो कंपनी के ग्राहकों के लिए किसी झटके से कम नहीं है.

 Go First चीफ बोले- फंड की किल्लत

पीटीआई के मुताबिक, Go First एयरलाइन के चीफ कौशिक खोना (Kaushik Khona) ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि वाडिया ग्रुप की गो फर्स्ट 3 और 4 मई को अस्थायी रूप से उड़ानें बंद कर देगी. खोना ने कहा है कि प्रैट एंड व्हिटनी (P&W) द्वारा इंजनों की आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण एयरलाइन ने अपने बेड़े के आधे से ज्यादा विमानों को खड़ा कर दिया है. इसके चलते फंड की किल्लत हो गई है. इसके अलावा बता दें गो फर्स्ट एयरलाइन ने Pratt & Whitney के खिलाफ अमेरिका की एक अदालत में मुकदमा किया है.

Tags: go first airlinego first flight
Previous Post

बिजली की दरों में आठ मई को होगा फैसला

Next Post

शहरी विकास मंत्री पर युवक ने किया हमला, प्रेमचंद अग्रवाल के फाडे़ कपड़े

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

भराड़ीसैंण के भराड़ी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना

12/03/2026
Farooq Abdullah
Main Slider

20 साल से टारगेट पर थे Farooq Abdullah, जम्मू में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

12/03/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

11/03/2026
Mini stadiums will be built in every block of the state.
राजनीति

खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

11/03/2026
CM Vishnudev
राजनीति

विष्णु देव साय ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, राष्ट्रपति के अपमान को लेकर जताई नाराजगी

11/03/2026
Next Post
Premchand Agarwal

शहरी विकास मंत्री पर युवक ने किया हमला, प्रेमचंद अग्रवाल के फाडे़ कपड़े

यह भी पढ़ें

PM Kisan Nidhi

PM किसान सम्मान निधि हो जाएगी दोगुनी, जानें क्या है सरकार का है प्लान

18/08/2021
The cricketer of Delhi returned by beating Corona

कोरोना को मात देकर लौट आया दिल्ली का ये धुरन्धर खिलाडी

23/04/2021
Ram Mandir

रामलला वीआईपी दर्शन के नाम पर धन उगाही, राम मंदिर के बाहर तीन दलाल धरे गए

02/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version