• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली की दरों में आठ मई को होगा फैसला

Writer D by Writer D
02/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विद्युत नियामक आयोग में बिजली दर (Electricity Rates) की बढ़ोत्तरी के लिए चल रही सुनवाई में आठ मई को संवैधानिक कमेटी की बैठक बुलाई गयी है। बिजली दर में बढ़ोत्तरी को लेकर बिजली कंपनियों ने याचिका डाली है, जबकि विद्युत उपभोक्ता परिषद बिजली दर में कमी की मांग कर रहा है।

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा मंगलवार को विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन से मिले और बिजली दरों (Electricity Rates) में कमी करने के लिए लोक महत्व की याचिका दाखिल की। उपभोक्ता परिषद का कहना है कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर निकल रहे सरप्लस 25133 करोड़ के एवज में बिजली दर में राहत मिलना चाहिए। अभी बिजली कंपनियों ने जो भी कागजात प्रस्तुत किये हैं, उस आधार पर बिजली दर बढ़ाया नहीं जा सकता। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों द्वारा दाखिल बढ़ोत्तरी प्रस्ताव वार्षिक राजस्व आवश्यकता व रेगुलेटरी असेट के तहत बिजली दरों में कमी की मांग पर ऊर्जा क्षेत्र की सबसे बड़ी संवैधानिक कमेटी की आठ मई को बैठक बुलाई है।

उपभोक्ता परिषद ने मंगलवार को ऐलान किया कि आठ मई को राज्य सलाहकार समिति की बैठक में उपभोक्ता परिषद पूरी तैयारी के साथ नियामक आयोग में जाएगा। वहां यह यह सिद्ध करेगा कि बिजली दरों में कमी के लिए उपभोक्ता परिषद का प्रस्ताव संवैधानिक है। वहीं प्रदेश की बिजली कंपनियां बिजली दरों में 18 से 23 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी चाहती है। उपभोक्ता परिषद उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर निकल रहे सरप्लस चार्ज के एवज में बिजली दरों में कमी के लिए अपनी लड़ाई लड़ रहा है।

विद्युत उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, बिजली दर की बढ़ोतरी पर लग सकती है रोक

विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन आरपी सिंह ने कहा कि पूरे मामले पर ऊर्जा क्षेत्र की सबसे बडी संवैधानिक कमेटी राज्य सलाहकार समिति की आयोग द्वारा आठ मई को बैठक बुलाई गई है। इसमें समस्त बिंदुओं पर गहनता से विचार कर उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। नियामक आयोग बिजली दर की जनसुनवाई में उठाए गए समस्त मुद्दों सहित नियमों की परिधि में पारदर्शी निर्णय करेगा।

ऊर्जा क्षेत्र की संवैधानिक कमेटी में प्रमुख सचिव ऊर्जा, प्रमुख सचिव कृषि, प्रमुख सचिव सिंचाई, प्रमुख सचिव खाद्य सहित बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशक व उपभोक्ता प्रतिनिधि के रूप में उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष पीएचडी चौंबर ऑफ कॉमर्स मेट्रो रेल प्रेसिडेंट इंडियन स्मार्ट ग्रिड फोरम निदेशक नेडा सहित कुल 20 सदस्य बैठक में भाग लेंगे।

Tags: electricity ratesLucknow Newsuppcl
Previous Post

बसपा का लक्ष्य भाजपा को हराना नहीं है, बल्कि सपा को रोकना: अखिलेश यादव

Next Post

Go First की सभी फ्लाइटें दो दिन के लिए कैंसिल, सामने आई ये बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Go First

Go First की सभी फ्लाइटें दो दिन के लिए कैंसिल, सामने आई ये बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

flower valley

अपने पार्टनर के साथ इस जगह बिताए प्यार के पल

15/10/2025

सिरदर्द से राहत पाने के लिए 3 प्रभावी योगासन

29/09/2021
Congress

MP Elections: टिकट बटवारे पर हंगामा, कांग्रेस ने चार सीटों पर बदले प्रत्याशी

25/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version