• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार के सभी वादे सत्य की कसौटी पर झूठे निकले : अखिलेश

Writer D by Writer D
07/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। वे जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं। बल्कि जो कहते हैं उसका उल्टा ही करते हैं।

श्री यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार के सभी वादे सत्य की कसौटी पर झूठे ही निकले हैं। आठ महीने में घरेलू रसोई गैस की कीमत में 190 रूपए की बढ़त हो गई है। जनकल्याण की यही भाजपाई कहानी है। भाजपा ने किसानों की आय दुगनी करने का सपना दिखाया, लोग उसके भ्रम में जीने लगें। किसी भी किसान की आय दुगनी नहीं हुई, बल्कि उस कर्ज बढ़ गया है, मंहगाई बढ़ गई।

उन्होने कहा कि नदी सफाई करने के दावेदारों को गोमती की दुर्दशा नहीं दिखती है। प्रदेश के गड्ढामुक्त होने का दावा करने वाले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को खुद ही नहीं पता होगा कि वे इस सम्बंध में कितनी बार दावे कर चुके हैं।

गंगा मैया और आदि गंगा गोमती की कसमें खाने वालों ने नमामि गंगे कहकर गंगा जी को निर्मल बनाने का प्रयास छोड़ दिया हैं भाजपा सरकार में लखनऊ के बीचों-बीच व्याकुल गोमती माई पीड़ा से कराह रही है। जलशक्ति और नदी सफाई के नाम पर हजारों करोड़ों खर्च करने वाली भाजपा ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है।

योगी सरकार संस्कृत से सिविल सेवा की तैयारी करने वालों को दे रही नि:शुल्क शिक्षा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गोसंरक्षण के नाम पर सियासत करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में गोवंश की बदहाली जारी है। गोवंश के संरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें करने वालों के राज में गाय भूख-बीमारी से मर रही हैं। उनकी अकाल मृत्यु के दुःखद समाचार मिलते रहते है। इटावा में बसरेहर ब्लाक में नगलाहरी में गोशाला में 15 गोवंश की मौत हो गई। एक दर्जन से ज्यादा गाएं बीमार है यही नहीं पिछले 5 दिनों में 35 गोवंश की मौत हो चुकी है।

उपमुख्यमंत्री की ‘गड्ढ़ा मुक्ति’ पर नई-नई डेडलाइन देते रहते हैं। जबसे भाजपा सत्ता में आई है, जनता को बस तारीख पर तारीख ही मिलती आई है। मुख्यमंत्री ने भी साढ़े चार साल में सड़कों की दुर्दशा नहीं देखी क्योंकि वे हवाई यात्राएं करते रहते हैं। प्रदेश की सभी सड़कें ‘गड्ढायुक्त‘ हो गई हैं।

भाजपा की केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों ने जनसामान्य को तकलीफ देने के अलावा और कुछ नहीं दिया है। महंगाई, भ्रष्टाचार और कुशासन से सभी त्रस्त हैं। ये सरकारें सभी मोर्चो पर विफल रही है। राज्य की बदनामी तो देश के बाहर तक हो गई है। जनता ने अब भाजपा सरकार को वोट की चोट देना तय कर लिया है। उसके सत्ता से हटने और समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता को ‘अच्छे दिनों का एहसास हो सकेगा।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

योगी सरकार संस्कृत से सिविल सेवा की तैयारी करने वालों को दे रही नि:शुल्क शिक्षा

Next Post

भाजपा के झूठे वादों के झांसे में आए ब्राह्मण आज भय में जी रहे है : मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ का होगा काम तमाम, बालों में लगाएं बस ये एक चीज

30/05/2026
sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
Next Post

भाजपा के झूठे वादों के झांसे में आए ब्राह्मण आज भय में जी रहे है : मायावती

यह भी पढ़ें

फैसल खान गिरफ्तार

मथुरा : नंद बाबा मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वाला फैसल खान दिल्ली से गिरफ्तार

02/11/2020

भारत में सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में धोनी का नाम सबसे आगे

14/08/2020

इन विधानसभा क्षेत्रों में नोटा बटन दबाने वाले

11/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version