• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमरनाथ यात्रा फिर हुई बहाल, 22,600 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Writer D by Writer D
08/07/2024
in राष्ट्रीय, जम्मू कश्मीर
0
Amarnath Yatra

Amarnath Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पहलगाम। मौसम साफ होने के बाद रविवार को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) बहाल कर दी गई। दोनों रूटों से हजारों श्रद्धालु बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष लगाते हुए पवित्र गुफा की ओर बढ़े। इस बीच शाम तक 22,600 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। 29 जून को शुरू हुई यात्रा (Amarnath Yatra) में अब तक देशभर से 1.60 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

वही, आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 6,145 तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था 238 वाहनों में रवाना हुआ। बालटाल रूट के लिए 2006 पुरुष, 593 महिलाएं, 14 बच्चे, 80 साधु और चार साध्वियाें के साथ 115 छोटे-बड़े वाहनों में कुल 2697 श्रद्धालु रवाना हुए। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 2689 पुरुष, 625 महिलाएं, 5 बच्चे, 97 साधु, 32 साध्वियों के साथ 123 वाहनों में कुल 3448 श्रद्धालु गए हैं।

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। जम्मू में तत्काल पंजीकरण और टोकन पाने के लिए देर रात से ही श्रद्धालु निर्धारित केद्रों तक पहुंच रहे हैं। अभी तक शिव भक्तों का मौसम ने भी साथ दिया है। हालांकि गत दिवस बारिश के कारण एक ही दिन अभी तक यात्रा रुकी है। उमस और गर्मी भी श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं कर पाई है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आ रहे साधु-संत विभिन्न स्वरूपों में दिख रहे हैं।

पहलगाम में भारी बारिश, अस्थायी रूप से स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा

इन साधु-संतों के आवागमन से पूरा जम्मू शहर शिवमय बना हुआ है। जगह-जगह साधु संत बोले बाबा का गुणगान कर रहे हैं। आगामी दिनों में भी तीर्थ यात्रियों में वृद्धि होने की उम्मीद है। उधर, आधार शिविर भगवती नगर में पहुंची मध्य प्रदेश के इंदौर की तीर्थयात्री मोनिका ने कहा, हम बहुत उत्साहित हैं। हमने अचानक योजना बनाई।

निश्चित रूप से भगवान ने हमें बुलाया है। यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। यहां कोई समस्या नहीं है। प्रशासन हमारा अच्छे से ख्याल रख रहा है। हैदराबाद के विजय भास्कर ने कहा कि वह भगवान शिव के एक रूप बाबा अमरनाथ की झलक पाने के लिए उत्सुक हैं।

Tags: Amarnath Yatrababa barfaniJammu NewsNational news
Previous Post

हेमंत सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, समर्थन में पड़े 45 वोट

Next Post

सामंथा रुथ प्रभु और डॉक्टर के ट्विटर वॉर में हुईं ग्रैमी अवॉर्ड सिंगर की एंट्री, एक्ट्रेस को सुनाई खरी-खोटी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नालंदा के शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

काशीपुर में चैती मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने मंदिर विकास और सौंदर्यीकरण की घोषणा की

30/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है: मुख्यमंत्री साय

30/03/2026
CM Bhajan Lal Sharma
राजनीति

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मान, दी यूनिफॉर्म राशि

30/03/2026
CM Dhami
Main Slider

साहित्यकार समाज के मार्गदर्शक और प्रेरक होते हैं: सीएम धामी

30/03/2026
Next Post
Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रुथ प्रभु और डॉक्टर के ट्विटर वॉर में हुईं ग्रैमी अवॉर्ड सिंगर की एंट्री, एक्ट्रेस को सुनाई खरी-खोटी

यह भी पढ़ें

kane williomson

फैन के सवाल पर केन विलियमसन के जवाब ने जीता करोड़ों भारतीयों का दिल

11/09/2020
Corona

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, डरा रहें हैं आंकड़े

01/08/2022
impotence

नीम के अधिक सेवन से पुरुष हो सकते हैं इस नपुंसकता का शिकार

17/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version