• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मान, दी यूनिफॉर्म राशि

Writer D by Writer D
30/03/2026
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal Sharma

CM Bhajan Lal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma ) ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की एक लाख 22 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को दो यूनिफॉर्म के लिए एक-एक हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma ) ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना और कालीबाई भील योजना के लाभार्थियों को भी चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौनिहालों की देखभाल कर भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रही हैं और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma ) ने बताया कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और अन्य मानदेय कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय लिया है, जो एक अप्रैल 2026 से लागू होगा। साथ ही अमृत आहार योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में पांच दिन गर्म दूध उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत के कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला पर्यवेक्षकों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए हैं तथा भविष्य में उनकी आंखों की निःशुल्क जांच और चश्मा उपलब्ध कराने की योजना भी है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma ) ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के विजन को ध्यान में रखते हुए राज्य में 19 मार्च से 15 मई तक “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान” चलाया जा रहा है। इसके तहत गांवों और शहरी वार्डों के समग्र विकास के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी और सुझाव देने की अपील की।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma )  ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि लखपति दीदी योजना के तहत अब तक 16 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं और इस वर्ष बजट में ऋण सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये किया गया है। इसके अलावा दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर अनुदान से पशुपालन से जुड़ी महिलाओं को लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं लखपति दीदी, सोलर दीदी और बैंक सखी का उल्लेख करते हुए महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण पर जोर दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्षभर आयोजित होने वाली गतिविधियों के वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार, शासन सचिव पूनम सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

Tags: CM Bhajan Lal Sharma
Previous Post

जनसेवा मेरा संकल्प, जनता की मुस्कान ही मेरी असली पूँजी: केशव प्रसाद मौर्य

Next Post

इस साल आंगनवाड़ी में 5 हजार कार्यकत्रियों व 60 हजार सहायिकाओं की भर्ती का लक्ष्य: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
CM Dhami's instructions showed immediate effect
उत्तराखंड

सीएम धामी के निर्देश का दिखा त्वरित असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

11/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

11/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी को दी बधाई

11/07/2026
Next Post
CM Yogi

इस साल आंगनवाड़ी में 5 हजार कार्यकत्रियों व 60 हजार सहायिकाओं की भर्ती का लक्ष्य: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

horoscope

28 अप्रैल राशिफल: जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

28/04/2022
Former Union Minister Ajit Singh

पंचतत्व में विलीन हुए RLD नेता अजीत सिंह, जयंत चौधरी ने दी मुखाग्नि

06/05/2021
Seema Patra

BJP नेत्री के घर 8 साल से बंधक थी आदिवासी लड़की, पुलिस ने किया रेसक्यू

30/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version