• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Amarnath Yatra: पूड़ी, परांठा सहित 40 फूड आइटम्स पर लगा बैन

Writer D by Writer D
15/06/2023
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, धर्म, राष्ट्रीय
0
Amarnath Yatra

amarnath yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। कारण, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने गुरुवार को स्वास्थ्य परामर्श जारी करते हुए कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा में 40 से अधिक खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इनमें पेय, तले हुए और फास्ट फूड आइटम शामिल हैं। यानी प्रतिबंधित खाने को लोग न अपने साथ यात्रा में नहीं ले जा सकेंगे और न ही उन्हें बीच में कहीं ये मिलेंगे। इसके अलावा तीर्थयात्रियों को प्रतिदिन कम से कम 5 किलोमीटर पैदल चलकर खुद को फिट बनाने की भी सलाह दी गई है।

बता दें कि दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंची पवित्र गुफा की यात्रा 1 जुलाई को दो ट्रैक से शुरू होने वाली है। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra)  के लिए श्रद्धालु अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में 14 किमी छोटा बालटाल मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अधिकारियों ने कहा, “14 किलोमीटर की अमरनाथ यात्रा शुरू करने से पहले प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की सूची और तीर्थ यात्रा पर ले जाने की अनुमति वाले सामानों की जांच की जाएगी।”

इन फूड आइटम्स पर लगा प्रतिबंध

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की एडवाइजरी के मुताबिक जिन खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें पुलाव, फ्राइड राइस, पूड़ी, भटूरे, पिज्जा, बर्गर, स्टफ परांठा, डोसा, मक्खन वाली ब्रेड, क्रीम से बने खाद्य पदार्थ, अचार, चटनी, तले हुए पापड़, चाउमीन सहित अन्य तले हुए और फास्ट फूड आइटम शामिल हैं।

श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने चावल के कुछ व्यंजनों के साथ अनाज, दालें, हरी सब्जियां और सलाद जैसे स्वस्थ विकल्पों की सिफारिश की है। बोर्ड ने कहा कि 40 प्रतिबंधित वस्तुओं के अलावा श्रद्धालुओं के लिए हर चीज की अनुमति है।

उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर निर्धारित भोजन मेनू के उल्लंघन करने वालों के लिए गंदेरबल और अनंतनाग जिलों के जिला मजिस्ट्रेट रणबीर दंड संहिता के तहत कार्रवाई के आदेश जारी करेंगे। साथ ही ऊंचाई पर होने वाली बीमारी की रोकथाम के लिए बोर्ड ने यात्रा करने के इच्छुक प्रत्येक श्रद्धालु को 14 अहम कदम उठाने की सलाह दी है।

इसमें कहा गया है। “शारीरिक फिटनेस हासिल करके यात्रा की तैयारी करें। तैयारी के लिए सुबह और शाम की सैर शुरू करने की सलाह दी जाती है। प्रति दिन लगभग 4-5 किमी की सैर करें। इच्छुक श्रद्धालु सांस संबंधित व्यायाम और योग करें।

बेकरी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

साथ ही अगर कोई बीमारी पहले से है तो डॉक्टर से बॉडी चेकअप कराएं और सलाह लें। बोर्ड ने हाइपोथर्मिया को रोकने के लिए सलाह के पांच बिंदु भी जारी किए हैं, जिसमें बहुत सारे तरल पदार्थों के साथ एक स्वस्थ आहार शामिल है। इसमें गर्म पेय और ऊर्जा के लिए नियमित भोजन शामिल है, ताकि शरीर गर्मी पैदा कर सके। अमरनाथ यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं को शराब, कैफीन और धूम्रपान से बचने की सलाह दी गई है।

हाइपोथर्मिया से पीड़ित हो सकते हैं श्रद्धालु

एडवाइजरी में आगे विस्तार से बताया गया है कि यात्रा क्षेत्र में ऊंचाई वाले स्थानों पर ठंडे मौसम की स्थिति को देखते हुए जहां तापमान अचानक 2 से 5 डिग्री सेल्सियस गिर जाता है, यात्री, विशेष रूप से बुजुर्ग लोग हाइपोथर्मिया से पीड़ित हो सकते हैं। हाइपोथर्मिया उस स्थिति को कहते हैं जब मनुष्य का शरीर तेज़ी से गर्मी खोता है और ठंडा पड़ने लगता है। इस दौरान शरीर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस (95 डिग्री फेरनहाइट) से नीचे गिर जाता है। सामान्य शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस (98।6 ℉) होता है।

Tags: Amarnath YatraAmarnath Yatra 2023Jammu NewsNational news
Previous Post

बेकरी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Next Post

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा, सभी यात्री सुरक्षित

Writer D

Writer D

Related Posts

Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
Magha Purnima
धर्म

माघ पूर्णिमा के दिन करें इस चालीसा का पाठ, मां लक्ष्मी की कृपा होगी प्राप्त

01/02/2026
Magha Purnima
धर्म

माघ पूर्णिमा पर करें धन प्राप्ति के लिए ये खास उपाय

01/02/2026
Next Post

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा, सभी यात्री सुरक्षित

यह भी पढ़ें

take off things during sleep

बिना कोई कपड़े पहने सोना होता है फायदेमंद, जानिए इस के लाभ

07/12/2021
sharukh khan sayani gupta

शाहरुख खान की पोस्ट पर एक्ट्रेस सयानी गुप्ता का फूटा गुस्सा

03/10/2020
umar khan

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी की मौत, टीम के साथ मना रहा था जीत का जश्न

16/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version