• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी की मौत, टीम के साथ मना रहा था जीत का जश्न

Writer D by Writer D
16/05/2022
in खेल
0
umar khan

umar khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। क्रिकेट (Cricket) के मैदान पर अकसर हादसे होते रहते हैं. अकसर ये हादसे इतने भयानक होते हैं कि खिलाड़ी की जान तक चली जाती है. कुछ ऐसा ही पाकिस्तान के शहर कराची में देखने को मिला है जहां रविवार को एक क्रिकेटर की मौत (player) हो गई. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक मृतक क्रिकेटर (player) का नाम उमर खान (Umar Khan) है जो कि रविवार को मैच जीतने के बाद अपनी टीम के साथ जश्न मना रहे थे लेकिन वो अचानक बेहोश हो गए.

जब उमर खान को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खबरों के मुताबिक जीत के बाद उमर खान को दिल का दौरा पड़ा लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ज्यादा गर्मी की वजह से उनकी जान चली गई.

24 न्यूज टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक उमर खान कराची के अनु भाई पार्क में मैच खेल रहे थे. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आखिरी ओवर में अपनी टीम को मैच जिताया. लेकिन जैसे ही इस खिलाड़ी ने आखिरी गेंद फेंकी इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे और उमर खान इसी दौरान वो पिच पर ही बेहोश हो गए. इसके बाद उनके साथी खिलाड़ी उन्हें अब्बासी अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को सात विकेट से दी शिकस्त

उमर खान बैंक में काम करते थे और उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं. उमर खान की पत्नी को ब्लड कैंसर है. उमर खान को क्रिकेट खेलने का शौक था और वो क्लब क्रिकेट रेगुलर खेलते थे. बता दें कराची में पिछले दो दिनों में दो खिलाड़ियों की मौत हो गई है. इससे पहले एक फुटबॉलर की भी मौत हो गई थी जिसकी वजह ज्यादा धूप में खेलना बताई गई थी. दोपहर की गर्मी में होने वाले मुकाबले खिलाड़ियों के लिए खतरे से खाली नहीं हैं.

2 दिन में 2 क्रिकेटरों की मौत

बता दें शनिवार देर रात क्रिकेट फैंस को उस वक्त झटका लगा जब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू सायमंड्स की मौत हो गई. सायमंड्स क्वींसलैंड में कार हादसे में चल बसे. देर रात उनकी गाड़ी सड़क से नीचे पलट गई और उनकी जान चली गई. स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन गंभीर रूप से जख्मी सायमंड्स नहीं बच पाए. सायमंड्स की मौत के बाद पूरे क्रिकेट वर्ल्ड में शोक का माहौल है. 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन सायमंड्स की शख्सियत ही कुछ ऐसी थी.

Tags: cricket newsPakistan teamsports newsumar khan
Previous Post

क्लोरीन सिलेंडर से गैस लीक, 15 लोग हुए बीमार

Next Post

अन्नदाता ने फ्री में बांट दिया 200 क्विंटल प्याज, जानिए चौंकाने वाली वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
Next Post
onions

अन्नदाता ने फ्री में बांट दिया 200 क्विंटल प्याज, जानिए चौंकाने वाली वजह

यह भी पढ़ें

jhanvi kapoor

सस्ते कपड़ों के साथ जान्हवी कपूर की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

21/12/2020
Swatantradev

अखिलेश के इत्र से सपा के पापों की दुर्गंध नहीं जाएगी : स्वतंत्र देव

09/11/2021
shooters arrested

मुम्बई में दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमले के आरोपी दो शूटरों को STF ने दबोचा

23/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version