Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रामेश्वरम में आज आसमान में सूर्य का दिखा अद्भुत नजारा

सूर्य का प्रभामंडल

सूर्य का प्रभामंडल

रामेश्वरम। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामेश्वरम के समुद्री तट पर आज दोपहर सूर्य की अद्भुत छवि देखने को मिली। तट पर मौजूद लोग सूर्य को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। आसमान में चमकता सूर्य आज कुछ अलग सा दिखाई दे रहा था। सूर्य के चारो ओर चमकता घेरा बना हुआ था, जिसे प्रभामंडल (Halo) कहते हैं। स्थानीय लोगों ने आधे घंटे से अधिक समय तक आकाश में इस अलौकिक दृश्य का आनंद लिया।

बता दें कि सूर्य की बाहरी परतों, जो कि डिस्‍क (फोटोस्फियर) के ऊपर हजारों किलोमीटर तक फैला होता है, उसे प्रभामंडल कहा जाता है। इसका तापमान मिलियन डिग्री केल्विन से भी अधिक है, जो कि करीबन 6000 केल्विन के सौर डिस्‍क तापमान से भी बहुत अधिक है। सौर भौतिकी में अब तक इस प्रश्‍न का उत्‍तर नहीं मिल पाया है कि किस प्रकार प्रभामंडल का तापमान इतना अधिक होता है।

लेबनान के विदेश मंत्री नसीफ हित्ती ने आर्थिक संकट के बीच दिया इस्तीफा

अभी पिछले महीने ही नासा ने सूरज का एक ऐसा वीडियो शेयर किया था। जिसका टाइटल है A Decade of Sun था। नासा द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में सूर्य का पिछले दस सालों तक अध्ययन किया गया था। इस वीडियो में  2 जून 2010 से 1 जून 2020 तक अध्ययन किया गया था। इन दस सालों के दौरान सूर्य में हुए बदलावों को नासा ने बहुत ही करीब से बताया था।

नास द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर कई हैरान कर देने वाली जानकारियां थीं। नासा ने कहा था कि सोलर ऑब्जर्वेटरी ने 10 साल तक सूर्य पर नजर रखा गया, साथ ही साथ उसने सूर्य की 45 करोड़ हाइ-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें ली और दो करोड़ गीगाबाइट डेटा भी इकट्ठा किया था।

Exit mobile version