• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूस से हथियार खरीदने पर अमेरिका ने भारत को दी छूट

Writer D by Writer D
15/07/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
america
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूस के साथ व्यापार करना अमेरिका (America) को रास नहीं आता है। भारत के मामले में ये स्थितियां बदलती नजर आ रही हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से मिली मंजूरी के बाद अब अमेरिका को भारत के रूस (Russia) से हथियार खरीदने पर आपत्ति नहीं है। भारत को अमेरिका के काट्सा कानून के तहत पाबंदियों से छूट मिल गयी है।

काट्सा कानून के तहत अमेरिका उन देशों पर प्रतिबंध लगाता है, जो देश ईरान, उत्तरी कोरिया या रूस के साथ व्यापार करते हैं। इस कानून से अमेरिका अपने विरोधी देशों से हथियार खरीदने के खिलाफ पाबंदियों का ऐलान करता है।

भारत द्वारा रूस से एस-500 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए अमेरिका काट्सा के तहत पाबंदी लगाने पर विचार कर रहा था। इस पर अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने भारत को काट्सा कानून से जुड़ी पाबंदियों से छूट देने की मांग की थी। इस मामले में भारत का पक्ष लेते हुए रो खन्ना ने कहा था कि भारत को अपनी रक्षा जरूरतों के लिए भारी रूसी हथियार प्रणालियों की जरूरत है। इसलिए भारत को काट्सा के तहत प्रतिबंधों में छूट दी जाए।

निर्माणाधीन गोदाम की गिरी दीवार, 5 मजदूरों की दबकर मौत

इसके बाद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद यह तय हो गया है कि अब अमेरिकी सांसदों को भारत द्वारा रूस से हथियार खरीदने पर कोई आपत्ति नहीं है।

इस संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान रो खन्ना ने कहा कि यह संशोधन अत्यधिक महत्वपूर्ण है और उन्हें यह देखकर गर्व हुआ कि इसे दोनों दलों (डेमोक्रेट्स एवं रिपब्लिकन) के समर्थन से पारित किया गया है। अमेरिका-भारत भागीदारी से ज्यादा महत्वपूर्ण अमेरिका के रणनीतिक हित में और कुछ भी इतना जरूरी नहीं है।

Tags: # world newsinternational News
Previous Post

जैविक खेती

Next Post

ICAI ने जारी किया CA फाइनल रिजल्ट, मीत शाह बने टॉपर

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

01/04/2026
betting app
Main Slider

नेपाल में सट्टेबाजी पर डिजिटल स्ट्राइक, 24 घंटे में सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट बंद करने का आदेश

30/03/2026
Qamar Javed Bajwa
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रमुख कमर जावेद बाजवा की मौत

29/03/2026
KP Sharma Oli
Main Slider

पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल में किया गया भर्ती

28/03/2026
Bus Plunges into Padma River
अंतर्राष्ट्रीय

पद्मा नदी में गिरी बस, 23 यात्रियों की दर्दनाक मौत

26/03/2026
Next Post
ICAI

ICAI ने जारी किया CA फाइनल रिजल्ट, मीत शाह बने टॉपर

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

इंवेस्टर्स समिट में करोड़ों गंवाये,अब जनता से वसूलने की योजना: अखिलेश यादव

12/02/2023
arrested

पुलिस मुठभेड़ मे लूट के मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार

08/07/2021

विंटर स्पेशल: ठंड के मौसम में ले मूंगफली की स्वादिष्ट चिक्की का मजा

14/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version