• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की फंडिंग पर अमेरिका ने लगाई रोक

Desk by Desk
01/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ISIS arrested in terrorist encounter

ISIS आतंकी मुठभेड़

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिका ने साल 2019 में दुनिया के कई आतंकी संगठनों के करीब 6.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर के फंड को ब्लॉक कर दिया था। इनमें पाकिस्तान स्थित कई आतंकी संगठन शामिल थे। इस बात का खुलासा अमेरिकी वित्त मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट से हुआ है।

क्या बताया रिपोर्ट ने ?

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को यह रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि अमेरिका ने साल 2019 में लश्कर-ए-तैयबा की 3.42 लाख अमेरिकी डॉलर की फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद की 1,725 अमेरिकी डॉलर की फंडिंग और हरकत-उल-मुजाहिदीन-अल इस्लामी की 45,798 डॉलर की फंडिंग पर रोक लगाई थी। ये सभी पाकिस्तान की जमीन पर पलने वाले आतंकी संगठन हैं।

तीनों काले कृषि कानून 4 जनवरी तक नहीं हुए वापस तो संघर्ष होगा तेज : सुखविंदर सिंह

कश्मीर में रहे सक्रिय

हरकत-उल-मुजाहिदीन-अल इस्लामी जिहादी समूह मुख्यत: कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। इसके अलावा अमेरिका ने कश्मीर में सक्रिय एक और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की भी 4,321 डॉलर के फंड पर रोक लगायी थी। साल 2018 में भी इस संगठन का 2,287 डॉलर के फंड पर रोक लगायी थी।

इसी तरह अमेरिका ने साल 2019 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 5,067 अमेरिकी डॉलर के फंड पर रोक लगायी थी। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों और आतंकियों को पालने वाले देशों के एसेट पर प्रतिबंध लागू करने के लिए मुख्य एजेंसी वित्त मंत्रालय के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) है।

सबसे ज्यादा फंड अलकायदा का

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में अमेरिका ने करीब 70 आतंकी संगठनों के कुल 6.3 करोड़ डॉलर के फंड पर रोक लगायी थी। सबसे ज्यादा 39 लाख डॉलर का फंड अलकायदा का रोका गया था। इसी तरह साल 2018 में अमेरिका ने कुल 4.6 करोड़ डॉलर के फंड रोके थे, जिनमें अलकायदा के 64 लाख रुपये के फंड थे।

इसमें हक्कानी नेटवर्क का भी 26,546 अमेरिकी डॉलर का फंड भी शामिल है। अमेरिका ने श्रीलंका के तमिल आतंकी संगठन लिट्टे के भी 5.80 लाख यूएस डॉलर फंड पर रोक लगायी थी। हालांकि तालिबान के ब्लॉक हुए फंड में एक साल में काफी कमी आयी है।

Tags: banfundinglandlashkarOrganizationPakistanTerroristterrorist organizationsUSपाकिस्तान के आतंकी संगठनों की फंडिंग पर रोक
Previous Post

मध्य प्रदेश : शिवराज कैबिनेट का विस्तार 3 जनवरी को संभव

Next Post

दिल्ली में ठंड ने 14 साल का रिकार्ड कर दिया ध्वस्त, विजिबिलीटी जीरो

Desk

Desk

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
दिल्ली में ठंड ने 14 साल का रिकार्ड ध्वस्त The cold in Delhi shattered the 14-year record

दिल्ली में ठंड ने 14 साल का रिकार्ड कर दिया ध्वस्त, विजिबिलीटी जीरो

यह भी पढ़ें

सिद्धार्थनगर में गौतम बुद्ध ऑडिटोरियम का विद्युत आवासन एव शहरी कार्यमंत्री ने किया शिलान्यास

29/05/2025
पत्नी को किया गंजा

ताऊ के अंतिम दर्शन करने की जिद पर पति ने पत्नी को कर डाला गंजा

20/10/2020
Four arrested in cashier murder case

अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिलें बरामद

18/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version