• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. फजल करीम का कोरोना से निधन

Writer D by Writer D
28/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Dr. Fazal Karim dies from Corona

Dr. Fazal Karim dies from Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हजारों जिंदगियां बचाकर परिवारों में खुशी लौटने वाले लखनऊ शहर के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ फजल करीम खुद कोरोना से जंग हार गए।

एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉक्टर फ़ज़ल करीम 9 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित हुए थे। वे अस्पताल में भर्ती थे। 4 दिन पहले ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई थी। तभी से सोशल मीडिया के तमाम माध्यमों पर उनके स्वस्थ होने की दुआएं मांगी जा रही थी। लोगो ने डॉ फ़ज़ल की फ़ोटो को अपनी डीपी तक बना लिया था। लेकिन जिंदगी की जंग आखिरकार वो हार गए और बुधवार सुबह उन्होंने एरा में अंतिम सांस ली।

डॉ फ़ज़ल को बेहतर कार्डियोलॉजिस्ट के साथ ही गरीबो का मसीहा भी कहा जाता था। वे मरीजों को अपने परिवार का सदस्य मानते थे। यहां तक कि अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों के लिए अपने घर से भी खाना लाते थे। वो हर स्तर से गरीबों की मदद करते थे। उनकी मौत न सिर्फ उनके परिवार और दोस्तों का नुकसान है बल्कि मेडिकल की दुनिया का भी बड़ा नुकसान है।

BCCI ने कहा COVID-19 के चलते Women’s T20 Challenge संभव नहीं

46 साल की उम्र में ही डाक्टर फ़ज़ल करीम ने चिकित्सा विशेषज्ञों की दुनिया मे अपना नाम कमाया था। उन्होंने एमबीबीएस अलीगढ़ के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से किया था। एमडी और डीएम कार्डियोलॉजी पीजीआई चंडीगढ़ से किया था। डॉ फ़ज़ल 2015 से एरा में कार्यरत थे। डॉ फ़ज़ल की मौत से चारों तरफ शोक की लहर है।

एरा यूनिवर्सिटी के प्रो उप कुलपति मीसम अली खान ने कहा कि एरा परिवार ने आज अपने सबसे प्रिय सदस्य को खो दिया है। डॉ फ़ज़ल कर्मचारियों, छात्रों, मरीजो और सहयोगियों को अपने परिवार की तरह मानते थे। हम सभी अपने जीवन में कई अच्छे लोगों को जानते हैं लेकिन जिस कद पर मैंने उन्हें देखा वह बहुत ऊंचा था।

एक ईमानदार, दयालु और विद्वान व्यक्ति को खोजना मुश्किल है, इसे कभी भी प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर हम जरूरतमंद और गरीब मरीजों की सेवा के लिए अपने संकल्प को और मजबूत करते हैं, हमारी सेवा ही इस महान आत्मा को हम सभी की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मार्डन रेल कोच फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

उन्होंने डॉ फ़ज़ल को बचाने में लगी क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट की टीम डॉ मुस्तहसिन मलिक, डॉ मधुलिखा, रेजिडेंट्स और अन्य सभी स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भगवान डॉ फ़ज़ल के परिवार और एरा परिवार को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मृतक को स्वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्रदान करें।

Tags: corona cases in lucknowDr. Fazal Karim dies from CoronaEra hospitalLucknow News
Previous Post

BCCI ने कहा COVID-19 के चलते Women’s T20 Challenge संभव नहीं

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज वीके श्रीवास्तव का कोरोना से निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Next Post
Allahabad High Court judge VK Srivastava dies from Corona

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज वीके श्रीवास्तव का कोरोना से निधन

यह भी पढ़ें

मिर्जापुर में आसमान से गिरी buffaloes-died-by-lightning-in-mirzapurबिजली

मिर्जापुर में आसमान से गिरी बिजली, 21 भैंसों की हुई मौत

12/09/2020
Khuda Haafiz sequal

एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज’ का बनाया जाएगा सीक्वल

05/09/2020
SWARA BHASKAR WEBSERIES

मानव तस्करी पर आधारित वेबसीरीज, कमजोर दिल वाले दूर रहे

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version