• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका भी बोलेगा 5 अगस्त को ‘जय श्री राम’, टाइम्स स्क्वायर पर दिखेगी भगवान राम की भव्य तस्वीर

Desk by Desk
30/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, अयोध्या, ख़ास खबर, धर्म, राष्ट्रीय
0
टाइम्स स्क्वायर पर भगवान राम की तस्वीर

अमेरिका भी बोलेगा 5 अगस्त को ‘जय श्री राम’, टाइम्स स्क्वायर पर दिखेगी भगवान राम की भव्य तस्वीर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर यहां स्थित टाइम्स स्क्वायर में विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम और भव्य राम मंदिर के त्रिआयामी (3डी) चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि इस ऐतिहासिक क्षण को संजोने वाला यह अपनी तरह का अनोखा आयोजन होगा।

अमेरिका भारत सार्वजनिक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सेव्हानी ने बुधवार को कहा कि न्यूयार्क में पांच अगस्त को उस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे।

बिहार सरकार ने 16 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया, नाइट कर्फ्यू भी रहेगा जारी

सेव्हानी ने कहा कि विशाल नैस्डेक स्क्रीन के अलावा 17,000 वर्ग फीट वाली एलईडी स्क्रीन पर त्रिआयामी चित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी में जय श्री राम प्रदर्शित किया जाएगा और भगवान राम के चित्र और वीडियो, मंदिर की संरचना के त्रिआयामी चित्र तथा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शिलान्यास करने के चित्र कई होर्डिंग्स पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

टाइम्स स्क्वायर पर लगे यह बिल बोर्ड दुनिया के सबसे बड़े और आकर्षक बिल बोर्ड में से एक हैं और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सेव्हानी ने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग भी पांच अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर एकत्र होकर उत्सव मनाएंगे और मिठाइयां बाटेंगे।

राममंदिर शिलान्यास को राजनीति से दूर रखा जाए : शिवपाल सिंह यादव

उन्होंने कहा, ‘यह एक जीवनकाल या एक शताब्दी में एक बार होने वाली घटना नहीं है। यह मानव जाति के जीवनकाल में एक बार होने वाली घटना है। हम इसे उत्सव के रूप में मनाना चाहते हैं और राम जन्मभूमि शिलान्यास का उत्सव मनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर से बेहतर स्थान नहीं हो सकता।’ उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को टाइम्स स्क्वायर भगवान राम के चित्रों से पटा होगा।

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण पूरे विश्व के हिंदुओं के सपने सच होने जैसा है। छह साल पहले हमने नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी आएगा। लेकिन मोदी के नेतृत्व में यह दिन आया है और हम इसे उचित तरीके से मनाना चाहते हैं।’

Tags: 24ghante online.com5अगस्त को भूमि पूजनBhumi Pujan on 5 Augustconstruction of Ram Mandir in AyodhyaPicture of Lord Rama on Times SquareRam Mandir Bhoomi Poojan in Ayodhyaअयोध्या में राम मंदिर का निर्माणअयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजनटाइम्स स्क्वायर पर भगवान राम की तस्वीर
Previous Post

पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, सेना का  एक जवान घायल

Next Post

अमानवीयता की सारी हदें पार, गांव वालों के फरमान पर महिला ने पति को कंधे पर बैठाकर घुमाया

Desk

Desk

Related Posts

Financial Lost)
धर्म

पैसे रखते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

22/06/2025
Rava Appe
Main Slider

मधुमेह के मरीजों के लिए बेस्ट ये डिश, नोट करें रेसिपी

22/06/2025
coconut oil
Main Slider

बालों के लिए रामबाण है ये तेल, जानें इससे मिलने वाले फायदे

22/06/2025
Pimples
Main Slider

इन घेरलू नुस्खों से दूर करें मुहांसे

22/06/2025
Himalayan States
राष्ट्रीय

उत्तराखण्ड अन्तरिक्ष उपयोग केंद्र के सभागार में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

21/06/2025
Next Post
अमानवीयता की सारी हदें पार

अमानवीयता की सारी हदें पार, गांव वालों के फरमान पर महिला ने पति को कंधे पर बैठाकर घुमाया

यह भी पढ़ें

राफेल विमान Rafale aircraft

राफेल विमान के भारतीय वायु सेना में शामिल होने पर महेंद्र सिंह धोनी ने कही ये बड़ी बात

10/09/2020
sansad bhavan

नए संसद भवन की आधारशिला रख रहे पीएम मोदी, सभी सुविधाओं से होगा परिपूर्ण

10/12/2020
Mahashivratri

महाशिवरात्री पर इन उपायों से दूर होगी जीवन की बाधाएं, मिलेगी सुख-शांति

06/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version