• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार सरकार ने 16 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया, नाइट कर्फ्यू भी रहेगा जारी

Desk by Desk
30/07/2020
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में बेकाबू होते कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सीएम ​नीतीश कुमार ने एक बार फिर लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। एक अगस्त से 16 अगस्त तक राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा।

बिहार गृह विभाग की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले इलाकों में एक अगस्त से 16 अगस्त तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

केंद्र सरकार ने अनलॉक-3 के तहत देश में नाइट कर्फ्यू से छूट दे दी है। हालांकि बिहार में एक अगस्त से 16 अगस्त के बीच नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं इस दौरान शॉपिंग मॉल्स खोलने की इजाजत नहीं रहेगी। धार्मिक स्थल भी राज्य में बंद रहेंगे। किसी तरह के धार्मिक और राजनीतिक आयोजन पर पाबंदी रहेगी। हालांकि कुछ समय के लिए सार्वजनकि पार्कों को खोलने की अनुमति दी गई है।

चीन में कोरोना नियंत्रण की उम्मीद को झटका, 100 से ज्यादा नए मामले आए

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार, केंद्र सरकार और पब्लिक सेक्टर के कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुल सकेंगे। हालांकि जिन कार्यालयों को पहले से 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खोलने की इजाजत मिली हुई है, वह जारी रहेगी।

राज्य में परिवहन विभाग की बसें इन 16 दिन नहीं चलेंगी। हालांकि कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्यों के लिए छूट दी गई है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। राज्य में खेती-किसानी से जुड़े कार्यों और इनसे संबंधी दुकानों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

राज्य में अभी भी सामाजिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी। रात के 10 बजे से लेकर 5 बजे सुबह तक नाइट कर्फ्यू का पालन किया जाएगा। इस दौरान केवल मालवाहक वाहनों पर मिलने वाली छूट जारी रहेगी।

Tags: bihar coronaBihar Lockdownbihar newshindi newslockdownLockdown BiharLockdown in Biharnews in hindipatna newsपटना न्यूजबिहार कोरोनाबिहार न्यूज़बिहार में लॉकाडउनबिहार लॉकाडउनलॉकडाउन बिहार
Previous Post

चीन में कोरोना नियंत्रण की उम्मीद को झटका, 100 से ज्यादा नए मामले आए

Next Post

पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, सेना का  एक जवान घायल

Desk

Desk

Related Posts

divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला

पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, सेना का  एक जवान घायल

यह भी पढ़ें

Rana couple

हनुमान चालीसा: राणा दंपत्ति को नहीं मिली बेल

02/05/2022
Intensive Diarrhea Control Campaign

उप्र में कल से शुरू होगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा अभियान

06/06/2023

निर्भया कांड जैसे गैंगरेप से फिर दहली दिल्ली! चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, दो अरेस्ट

14/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version