Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आम्रपाली दुबे ने अपने नए घर की तस्वीरें की शेयर

भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी बेहतरीन अदाकारी से अपना हुनर तो सिद्ध कर ही चुकी हैं। साथ-साथ अपनी सुंदरता से हर किसी को घायल कर देती हैं। अपने सांग्स को लेकर आम्रपाली बहुत ही सुर्खियां बटोरती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं तथा अपनी बेहतरीन फोटोज शेयर करती हैं जो उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आती है।

आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। जो सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं। टेलीविज़न सीरियल से करियर का आरम्भ करने वाली आम्रपाली आज बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। बीते ही साल उन्होंने अपना नया घर खरीदा था तथा इस खुशखबरी को अपने प्रशंसकों संग शेयर किया था। उन्होंने अपनी मेहनत से फ्लैट खरीदा था तथा पूरे परिवार के साथ गृह प्रवेश किया था।

विद्युत जामवाल खास अंदाज में लेंगे गर्लफ्रेंड संग सात फेरे, शेयर किया वेडिंग प्लान

भले ही आम्रपाली पर्दे पर चमक धमक में दिखाई देती हों मगर उन्हें शांत वातावरण पसंद ऐसा है। ये बात इसलिए बोल सकते हैं क्योंकि उन्होंने अपने घर में सफेद रंग को बहुत अहमियत दी है।

आम्रपाली के घर की दीवारें सफेद रंग से पेंट की गईं हैं। उन्होंने अपने घर में एक प्यारा सा मंदिर भी बनवाया है जहां गणेश जी विराजमान हैं। उन्होंने इसकी अच्छी सजावट की थी एवं मंदिर को अक्सर वो अपने ढंग से सजाती रहती हैं। उन्हें हरियाली बहुत पसंद है इसलिए घर की छत पर उन्होंने बहुत पेड़ लगाए हैं। साथ-साथ उनके फर्श पर मार्बल फ्लोरिंग है। आम्रपाली अपने इस घर में बहुत खुश रहती हैं।

Exit mobile version