• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला समूहों द्वारा खाद्य प्रसंस्करण, कैंटीन संचालन आदि क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा: आनंद बर्धन

Writer D by Writer D
19/06/2025
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) द्वारा समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का उपयोग किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बावत जारी अपने पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता एवं आजीविका संवर्धन हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। महिला समूहों द्वारा खाद्य प्रसंस्करण, कैंटीन संचालन आदि क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है तथा यह महिलाएं खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का अनुपालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने निर्देश दिए हैं कि राज्य, जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर आयोजित सभी शासकीय/अर्ध-शासकीय बैठकों, कार्यक्रमों एवं अन्य समारोह के आयोजनों में कैटरिंग सम्बन्धी आवश्यकताओं हेतु यथासम्भव महिला स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लिया जाए एवं उन्हें प्राथमिकता प्रदान की जाए, जिसके लिए परियोजना निदेशक अथवा सहायक परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास से सम्पर्क किया जा सकता है।

उन्होंने (Anand Bardhan) जनपद स्तर पर आने वाले विशिष्ट अतिथियों, महानुभावों के स्वागत कार्यक्रमों के स्मृति-चिन्ह इत्यादि हेतु स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों अथवा हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के उपहार प्रदान किए जाने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने निर्देश दिए हैं कि राज्य, जनपद एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं बैठकों में जलपान व्यवस्था हेतु स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित मिलेट उत्पाद एवं स्थानीय पोषक उत्पादों को प्रमुखता से प्रयोग में लाया जाए।

उन्होंने (Anand Bardhan) कहा कि विभागों के समस्त सरकारी परिसरों में कैंटीन/आउट्लेट आदि के संचालन हेतु स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इसके लिए वित्त विभाग द्वारा प्रचलित अधिप्राप्ति नियमावली के अनुरूप स्वयं सहायता समूहों के साथ क्रय-विक्रय किया जाए।

Tags: Anand Bardhan
Previous Post

बच्चों का भविष्य ही राज्य और देश का भविष्य है: सीएम धामी

Next Post

रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

इस साल आंगनवाड़ी में 5 हजार कार्यकत्रियों व 60 हजार सहायिकाओं की भर्ती का लक्ष्य: सीएम योगी

30/03/2026
CM Bhajan Lal Sharma
राजनीति

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मान, दी यूनिफॉर्म राशि

30/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

जनसेवा मेरा संकल्प, जनता की मुस्कान ही मेरी असली पूँजी: केशव प्रसाद मौर्य

30/03/2026
CM Dhami
Main Slider

साहित्यकार समाज के मार्गदर्शक और प्रेरक होते हैं: सीएम धामी

30/03/2026
cm dhami
राजनीति

भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी हैं प्रासंगिक – मुख्यमंत्री

30/03/2026
Next Post
Suspended

रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड

यह भी पढ़ें

Rakesh Jhunjhunwala , Amul

‘अपने बल से बुलंद बना’, Amul ने खास अंदाज में दी राकेश झुनझुनवाला को श्रद्धांजलि

17/08/2022
Meta

META ने 10 हजार से अधिक कर्मचारियों को निकाला, जकरबर्ग बोले- जारी रहेगी छटनी

14/03/2023
Aishwarya Rai praises PM Modi

आपके प्रेरणादायक, मार्गदर्शक और प्रभावशाली विचारों… ऐश्वर्या राय ने की PM मोदी की तारीफ

19/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version