• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों के सर्वागीण विकास पर केंद्रित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Writer D by Writer D
26/10/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Anganwadi

Anganwadi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों (Anganwadi Centers) के जरिए नवजात से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वागीण विकास की योजना बनाई है। इसमें बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के साथ ही उनकी अनौपचारिक शिक्षा जैसे प्रमुख एजेंडा को शामिल किया गया है।

इसके तहत सबसे पहले सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श बनाएगी, जिसके लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शैक्षिक संस्थाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस कड़ी में डीएम की अनुमति से आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र विकसित किए जाएंगे। गौरतलब है कि राज्यपाल ने भी आंगनबाड़ी केंद्रों को 24 प्रकार की शिक्षा से संबंधित सामग्रियों की किट उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया है।

आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराना मुख्य उद्देश्य

शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में कुपोषण की अधिकता वाले आंगन को चिन्हित कर जनपदों में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण के अतिरिक्त उच्च शैक्षिक संस्थानों, औद्योगिक संस्थानों, अन्य संस्थान (जिलाधिकारी की अनुमति से), मण्डल स्तरीय अधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर ‘आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इन आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर कई मानकों पर ‘आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र’ के रुप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को कुपोषण मुक्त करना, आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 3-6 वर्ष के बच्चों हेतु अनौपचारिक शिक्षा (ई.सी.सी.ई.) के स्तर में सुधार करना और आंगनबाड़ी केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढीकरण करना प्रमुख उद्देश्य है।

3 आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi Centers) गोद ले सकती हैं संस्थाएं

आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi) को गोद लेने की प्रक्रिया जनपद में गोद लिए जाने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची जिला कार्यक्रम अधिकारी अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा सम्बन्धित गोद लेने वाली संस्थान / संस्था को उपलब्ध करायी जायेगी तथा उनसे विचार विमर्श कर उनकी स्वेच्छा से गोद लिये जाने वाले आगनवाड़ी केंद्र चिन्हित किए जाएंगे। तत्पश्चात अधिकारियों द्वारा गोद लिये जाने वाले शेष आंगनबाड़ी केंद्र आंवटित किए जाएंगे। प्रत्येक शैक्षिक संस्थान / संस्था द्वारा कम से कम 03 आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया जाना है।

6 माह में विकसित करने की डेडलाइन

गोद लिए गए आंगनवाड़ी केंद्रों की प्रगति रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रतिमाह शासन एवं निदेशालय, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार को प्रेषित की जाएगी। गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निर्धारित समयावधि छः माह की होगी। आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र की घोषणा गोद लिए गए आगनबड़ी केंद्रों को निर्धारित अवधि में सभी मानकों की पूर्ति होने पर जिला पोषण समिति द्वारा आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र घोषित किया जाएगा एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

Tags: Anganwadi CenterLucknow Newsup news
Previous Post

सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस फोटो, फ्लॉन्ट किए एब्स

Next Post

आतंकियों ने शिया अनुयायियों पर बरसाई गोलियां, 15 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
CM Yogi gave flats to 72 families from the weaker income group.
Main Slider

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब- सीएम योगी

05/11/2025
6 killed after being hit by Kalka Express
Main Slider

यूपी में बड़ा रेल हादसा! कालका एक्सप्रेस ने छीनी 6 ज़िंदगियां, कई घायल

05/11/2025
revenue disputes
उत्तर प्रदेश

राजस्व निस्तारण में लखनऊ अव्वल, CM योगी की मॉनीटरिंग से आया सुधार

04/11/2025
Next Post
Terrorists

आतंकियों ने शिया अनुयायियों पर बरसाई गोलियां, 15 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Will Virat be able to make another world record by scoring a century in the WTC final?

क्या WTC फाइनल में शतक लगाकर विराट अपने नाम कर पाएंगे एक और विश्व रिकॉर्ड

16/06/2021

सारा ने किए माता के दर्शन, खुदा का किया सज्दा

22/09/2021
CM Nayab Singh

‘हम साथ खड़े है…” हरियाणा सीएम ने दिया विनेश को भरोसा

07/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version