• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दस माह में धन दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाला अरेस्ट

Writer D by Writer D
05/07/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Anil Tiwari arrested for cheating crores of rupees

Anil Tiwari arrested for cheating crores of rupees

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) उत्तर प्रदेश को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लाखों रुपये की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य अनिल कुमार तिवारी (Anil Tiwari) उर्फ डॉक्टर को ईओडब्लू की टीम ने शुक्रवार को फैजाबाद रोड, लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

मामला वर्ष 2009 का है, जब बेंगलुरु (कर्नाटक) में मेसर्स यूनी पे टू यू मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड नामक एक आॅनलाइन कम्पनी की स्थापना की गई थी। कम्पनी ने उन्नाव सहित विभिन्न जिलों में शाखाएं खोलकर आम जनता से 10 महीने में पैसा दोगुना करने और फिक्स डिपॉजिट पर अधिक ब्याज देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी।

कम्पनी निवेशकों का धन लौटाए बिना ही अचानक कार्यालय बंद कर फरार हो गई। इस संबंध में वर्ष 2013 में कोतवाली, उन्नाव में आईपीसी की कई गंभीर धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ, जिसकी जांच बाद में शासन के आदेश पर ईओडब्ल्यू लखनऊ को सौंपी गई थी।

ईओडब्ल्यू द्वारा इस मामले में अब तक कुल 09 नामजद अभियुक्तों में से 06 को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बाकी बचे 03 अभियुक्तों में से अनिल कुमार तिवारी उर्फ डॉक्टर की गिरफ्तारी अब की गई है। अनिल (Anil Tiwari) इस ठगी गैंग का महत्वपूर्ण सदस्य था, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना मुकनधन गनगम, जो मलेशिया का निवासी है, अब भी फरार है। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

देवभूमि से शिवधाम की ओर पहला कदम: मुख्यमंत्री धामी ने किया कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ

Next Post

नेशनल हाईवे पर सफर हुआ सस्ता! टोल टैक्स में सरकार ने की कटौती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू करें: मुख्यमंत्री

05/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का किया आकस्मिक निरीक्षण

05/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जब तक शरीर में खून की एक भी बूंद तब तक इस मिट्टी के लिए संघर्ष करते रहेंगे: एके शर्मा

05/02/2026
Divyangjan Rojgar Abhiyaan
उत्तर प्रदेश

यूपी में 06 से 13 फरवरी तक चलेगा “दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0”

05/02/2026
CM Abhyudaya Yojana
Main Slider

अभ्युदय योजना से जुड़े 77 अभ्यर्थी यूपीपीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा में सफल

05/02/2026
Next Post
Toll Tax

नेशनल हाईवे पर सफर हुआ सस्ता! टोल टैक्स में सरकार ने की कटौती

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने ली विधायक पद की शपथ, जय श्री राम के नारों से गूंजा सदन

28/03/2022
Propulsion Module

चंदा मामा से वापस आया चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल, ISRO ने धरती की कक्षा में बुलाया

05/12/2023
Dupatta

यहां से आइडिया लें दुपट्टा के अलग-अलग लुक के बारे में

15/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version