• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का किया आकस्मिक निरीक्षण

Writer D by Writer D
05/02/2026
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों से संवाद कर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, उपचार कक्ष, प्रतीक्षालय एवं अन्य विभागों का अवलोकन किया। उन्होंने उपलब्ध दवाओं, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, जांच सुविधाओं तथा साफ-सफाई व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समयबद्ध उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सीमित सुविधाओं की जानकारी देते हुए उन्हें और बेहतर किए जाने की मांग रखी। इस पर मंत्री श्री शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन को शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्तर की सुविधाओं से युक्त किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार, जांच एवं आपातकालीन सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को गंभीर उपचार के लिए दूर-दराज के जिलों में न जाना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

Tags: ak sharma
Previous Post

जब तक शरीर में खून की एक भी बूंद तब तक इस मिट्टी के लिए संघर्ष करते रहेंगे: एके शर्मा

Next Post

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली: सीएम साय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बदायूं सीबीजी प्लांट मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी गठित

14/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

14/03/2026
Emphasis on improving traffic arrangements before Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

14/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पूर्व की सरकारों में ऊर्जा क्षेत्र में दुर्व्यवस्था, मोदी–योगी सरकार में हुए क्रांतिकारी सुधार: एके शर्मा

14/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

संगम नगरी में ‘सरस मेला’ का भव्य आगाज: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया उद्घाटन

14/03/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली: सीएम साय

यह भी पढ़ें

Twin Towers

Twin Tower के मलबे से होगी करोड़ो की कमाई

28/08/2022
ganja recovered

पांच किलो गांजे सहित ढाबा संचालक को पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल

28/08/2021
Suspended

इस जिले में थाना प्रभारी समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित, SSP की कार्रवाई से विभाग में मचा हड़कंप

03/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version