Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कंगना की आलोचना करने वालों पर गरमाए अनिल विज

anil vij

कंगना की आलोचना करने वालों पर गरमाए अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया है, जो एक्ट्रेस कंगना रनौत की बेबाकी के लिए आलोचना कर रहे हैं। साथ ही विज ने शिवसेना पर भी हमला बोला, जिसके एक नेता ने बीते दिनों कथित तौर पर कहा था कि सुशांत सिंह की संदिग्ध मौत को लेकर बॉलीवुड पर हमला बोलने वाली कंगना अगर अब मुंबई लौंटी, तो उनके लिए मुश्किल होगा।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा कोरोना पॉजिटिव

विज ने बिना किसी का नाम लिए कहा, “मुंबई किसी के पिता की जागीर नहीं है। मुंबई भारत का हिस्सा है और वहां कोई भी जा सकता है। जो लोग ऐसे बयान दे रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई किया जाना चाहिए। आप किसी को सच बोलने से नहीं रोक सकते।”

सुब्रमण्यम स्वामी ने राजनाथ सिंह का चीनी रक्षा मंत्री से मिलना बताया भूल

इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था, ”मुंबई मराठी लोगों के बाप की है जिन्हें यह बात मान्य नहीं वह अपना बाप दिखाए। शिवसेना ऐसे महाराष्ट्र के दुश्मनों का श्राद्ध किए बिना रुकेगी नहीं। वादा है जय हिंद जय महाराष्ट्र।”

राजीव सेन और चारू असोपा के बीच खत्म हुआ मुश्किलों का दौर, एक्ट्रेस बोलीं- मैंने तुम्हें बहुत याद किया

दरअसल, बॉलीवुड से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कंगना रनौत ने कई बातें कही हैं। जिसके बाद बीजेपी नेता राम कदम ने कंगना के लिए सुरक्षा की मांग की थी। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार सुरक्षा दे सकती है, मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है।

अध्ययन सुमन : कई एक्टर्स को लेते देखा है ड्रग्स, सब जानती हैं कंगना रनौत

कंगना के इस बयान के बाद संजय राउत ने कहा, “हम उनसे अपील करते हैं कि मुंबई ना आएं। आपके बयान से मुंबई पुलिस का अपमान हुआ है। गृह मंत्रालय को इसपर एक्शन लेना चाहिए।” इसपर कंगना ने राउत को करारा जबाव देते हुए ट्वीट कर कहा था कि वह 9 सितंबर को मुंबई वापस आ रही हूं अगर किसी के बाप में हिम्मत है, तो उन्हें रोक कर दिखाए।

 

Exit mobile version