Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अंकिता लोखंडे ने शुरू किया #Plants4SSR सोशल मीडिया कैंपेन

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्टर के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया था। अब सुशांत सिंह राजपूत केस ने नया मोड़ लिया है। ड्रग्स ऐंगल के साथ रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस चल रहा है। साथ ही सुशांत को मौत के लिए उकसाने का भी उनपर आरोप लगा है।

प्रकाश राज ने कंगना रनौत का मजाक उड़ाते हुए एक मीम किया शेयर

सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो केस की छानबीन में लगा है। सुशांत के जाने के बाद उनके दोस्त और परिवार वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर की इच्छा को पूरा करने के लिए सभी मिलकर प्लांट्स4एसएसआर कैंपेन चला रहे हैं।

हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ये मुहीम शुरू की। अब अंकिता लोखंडे और उनके पार्टनर ने भी इस सोशल मीडिया कैंपेन का हिस्सा बन गए हैं। अंकिता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने डॉग हाची के साथ मिलकर प्लांट लगा रही हैं। अंकिता की यह फोटो उनके घर की बालकनी की है।

Exit mobile version