Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रकाश राज ने कंगना रनौत का मजाक उड़ाते हुए एक मीम किया शेयर

praksh jha- kangna

कंगना रनौत प्रकाश राज

नई दिल्ली| एक्टर प्रकाश राज हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने कंगना रनौत का मजाक उड़ाते हुए एक मीम शेयर किया। इस मीम में शाहरुख खा, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन समेत कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। दरअसल, कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच जुबानी जंग जारी है। ऐसे में कंगना रनौत ने बोला था कि उन्होंने फिल्म मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाकर मराठाओं का सिर गर्व से ऊंचा किया है। इसी पर एक मीम वायरल हो रहा है।

नेहा धूपिया ने अपने शो में अभिषेक बच्चन को किया इन्वाइट, तो एक्टर ने दिया ये जवाब

प्रकाश राज ने शाहरुख, दीपिका, ऋतिक समेत उन बॉलीवुड सेलेब्स के फोटो और नाम शेयर किए जिन्होंने ऐतिहासिक फिल्म में किरदार निभाए हैं। मीम शेयर करते हुए प्रकाश राज लिखते हैं, ‘अगर एक फिल्म करके कंगना रनौत खुद को यह समझ सकती हैं कि वह रानी लक्ष्मी बाई हैं तो दीपिका पद्मावत, ऋतिक अकबर, शाहरुख खान अशोका, अजय भगत सिंह, आमिर खान मंगल पांडे और विवेक मोदी जी हैं।’

सुशांत के ड्राइवर ने कहा- थाइलैंड ट्रिप के बाद सारा अली खान से एक्टर की बातचीत हो गई थी बंद

कंगना रनौत ने हाल ही में एक ट्वीट कर लिखा था कि मुंबई उन्हें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह लग रही है। वह मुंबई पुलिस के साथ खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। ऐसे में शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें धमकी दी थी और मुंबई आने से उन्हें मना किया था। इस बीच कंगना रनौत के ऑफिस पर बीएमसी ने भी बुलडोजर चलाया। बताया जा रहा था कि कंगना का ऑफिस अवैध निर्माण के अंतर्गत आता था।

Exit mobile version