• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एयर इंडिया के प्लेन में फिर तकनीकी खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट वापस लौटी

Writer D by Writer D
16/06/2025
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
air india

air india

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऐसा लगता है कि एयर इंडिया ड्रीमलाइनर (Air India Dreamliner) के लिए मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। हांगकांग से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया ( Air India) के एक और बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है। उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही तकनीकी समस्या का पता लगने पर इस विमान को वापस हांगकांग लौटना पड़ा। बता दें कि चार दिन पहले ही अहमदाबाद में लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों की मौत हो गई। इसके अलावा जिस अस्पताल परिसर पर यह विमान गिरा, वहां के कुछ डॉक्टरों की भी जान गई है।

सूत्रों के अनुसार हांगकांग से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया ( Air India) की उड़ान एआई315 बीती रात 11 बज कर 59 मिनट पर हांगकांग से रवाना हुई थी। रिकॉर्ड के मुताबिक यह उड़ान तीन घंटे नौ मिनट के विलंब से रवाना हुई थी। उड़ान भरने के बाद पायलट को हवा में ही तकनीकी समस्या का संदेह हुआ। इस पर पायलट ने विमान को समुद्र के ऊपर कुछ देर उड़ाया।

हालांकि जब दिक्कत दूर नहीं हुई तो उसने वापस लौटने का फैसला किया। इसके बाद विमान करीब एक घंटे 19 मिनट बाद अपने मूल स्थान यानी हांगकांग हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। विमान स्थानीय समयानुसार एक बज कर 18 मिनट पर हांगकांग हवाई अड्डे पर उतरा। जहां उसकी गहन तकनीकी जांच की जाएगी।

अहमदाबाद में हुआ था हादसा

गौरतलब है कि 12 जून को एयर इंडिया ( Air India) का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, जब हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गुजरात के अहमदाबाद में बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के छात्रावास से जा टकराया। विमान में 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। दुर्घटना में 241 यात्रियों की मौत हो गई। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति की पहचान भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वाश कुमार रमेश के रूप में हुई है, जो घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है।

Tags: Air India
Previous Post

अमिताभ कांत ने भारत के जी-20 शेरपा पद से इस्तीफा दिया, 45 साल की सरकारी सेवा पर लगाया ब्रेक

Next Post

मशहूर मॉडल की हत्या, बदमाशों ने गला रेतकर बेरहमी से किया कत्ल

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

08/04/2026
Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
Modern ropeway system to be built in Haridwar
राजनीति

हरिद्वार में बनेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, डीपीआर स्तर पर तेजी से बढ़ेगी प्रक्रिया

08/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि

08/04/2026
राजनीति

CM Dhami ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

08/04/2026
Next Post
Famous Haryanvi model Sheetal murdered

मशहूर मॉडल की हत्या, बदमाशों ने गला रेतकर बेरहमी से किया कत्ल

यह भी पढ़ें

coronavirus vaccine

भारत में वैक्सीन को साल के अंत तक मिल सकती है इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

23/12/2020
journalist arrested

लखनऊ: रंगदारी एवं लूटपाट करने वाले कथित पत्रकार गिरफ्तार, महिला साथी फरार

18/03/2021
Road Accident

सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

10/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version