• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा को एक और झटका, पूर्व मंत्री के पौत्र पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा BJP में शामिल

Writer D by Writer D
16/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। टिकट बटवारे से पूर्व ही सपा को एक और झटका लगा है। शिकोहाबाद विधानसभा सीट से सपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा सपा से इस्तीफा देकर रविवार को भाजपा में शामिल हो गये।

वह शिकोहाबाद सीट से सपा के प्रवल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन वर्तमान भाजपा विधायक डॉ मुकेश वर्मा के सपा में शामिल होने के बाद उनको अपना टिकट कटता नजर आ रहा था। भाजपा उन्हें शिकोहाबाद विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है।

शिकोहाबाद के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा भाजपा सरकार के पूर्व वन मंत्री और निषाद समाज के कद्दावर नेता स्व0 रघुवर दयाल वर्मा के पौत्र है। चार वार के विधायक और मंत्री रहे रघुवर दयाल वर्मा सपा में शामिल हो गये थे।

वर्ष 2011 में पूर्व मंत्री के निधन के बाद सपा ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उनके पौत्र ओमप्रकाश वर्मा को समाजवादी पार्टी के टिकट पर शिकोहाबाद विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था और वह विधायक चुने गये थे। वर्ष 2017 में भी वह इस सीट से सपा के प्रवल दावेदार थे लेकिन अंतिम समय पर सपा ने इस सीट से संजय यादव को चुनाव मैदान में उतार दिया था।

2022 के विधानसभा चुनाव में भी वह शिकोहाबाद सीट से सपा के प्रवल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन हाल ही में भाजपा सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में इस्तीफा देकर शिकोहाबाद के भाजपा विधायक डॉ मुकेश वर्मा के सपा में शामिल होने के बाद इस सीट पर सियासी हलचल तेज हो गयी थी। पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने सपा से टिकट कटता देख रविवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

निषादों के बीच है अच्छी पकड़

शिकोहाबाद विधानसभा का ज्यादातर भाग निषाद बाहुल्य है। यहां पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा की निषादों के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है, ऐसे में अब माना जा रहा है कि बीजेपी शिकोहाबाद विधानसभा सीट से ओम प्रकाश वर्मा को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

Tags: bjpElection newsfirojabad newsSamajwadi partyup news
Previous Post

सेक्स के बदले अच्छे नंबर दे रहे थे 5 प्रोफेसर, जानें किस देश का है ये स्कैंडल

Next Post

दिसम्बर 2023 तक पूरा होगा राममंदिर, गर्भगृह में विराजेंगे प्रभु श्रीराम : चंपत राय

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupinder Singh Hooda
राष्ट्रीय

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलों में फंसे, मानेसर लैंड स्कैम मामले में चलेगा मुकदमा

07/11/2025
Dhirendra Shastri launches Sanatan Hindu Unity Padyatra 2.0
Main Slider

हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं लेकिन… दिल्ली में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

07/11/2025
Azam Khan-Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

अचानक अखिलेश से मिलने पहुंचे आजम खान, सियासी गलियारे में हलचल तेज

07/11/2025
Savin Bansal flagged off the Doon Marathon
राजनीति

मैराथन हमें दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है: जिलाधिकारी

07/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम्ः सीएम योगी

07/11/2025
Next Post

दिसम्बर 2023 तक पूरा होगा राममंदिर, गर्भगृह में विराजेंगे प्रभु श्रीराम : चंपत राय

यह भी पढ़ें

Chocolate Chip Cookies

घर पर बनाएं एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज, स्वाद ऐसा जो दिल में बस जाए

18/04/2025
smuggler arrested

दो मादक तस्करों को एसटीएफ ने दबोचा, कब्जे से दो करोड़ 60 लाख का गांजा बरामद

15/03/2021
boat overturned

मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की नाव डूबी, छह लोग लापता

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version