• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिसम्बर 2023 तक पूरा होगा राममंदिर, गर्भगृह में विराजेंगे प्रभु श्रीराम : चंपत राय

Writer D by Writer D
16/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट स्थित रामायणी कुटी में विश्व हिन्दू परिषद धर्माचार्य संपर्क विभाग कानपुर प्रान्त द्वारा आयोजित संतो की चिंन्तन बैठक में शिरकत करने आये विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने राम मंदिर से जुड़ी कई अहम सूचनाओं को मीडिया से साझा किया।

उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2023 में जन्मभूमि में भव्य मन्दिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद से विश्व के करोड़ो हिन्दुओं को उनके आराध्य प्रभु श्रीराम को गर्भगृह में दर्शन करने का सपना साकार हो जाएगा।

आदि तीर्थ के रूप में समूचे विश्व मे विख्यात भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट के रामायणी कुटी आश्रम में रविवार को आयोजित चिंन्तन बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने मीडिया से बताया कि राजस्थान की कार्यशाला में मंदिर निर्माण में प्रयुक्त होने वाले पत्थरों को तराशा जा रहा है।

बताया कि राजस्थान के सिरोही जिले में चार कार्यशाला हैं। मकराना में मार्बल की एक कार्यशाला है जबकि पिंक सैंड स्टोन की तीन अन्य कार्यशालाओं को अभी एक लाख घन फीट पत्थरों की नक्काशी का काम दिया गया है। प्रत्येक कार्यशाला को तय समय में पत्थरों को तराशने का काम पूरा करना होगा।

सपा को एक और झटका, पूर्व मंत्री के पौत्र पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा BJP में शामिल

चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर निर्माण में लगने वाले पत्थरों की नीलामी सिलेक्शन का काम पूरा कर लिया गया है। मकराना का ह्वाइट मार्बल जिसे आप बेस्ट कहेंगे, वह लगेगा, यह शताब्दियों तक रंग नहीं बदलता। मंदिर निर्माण के फाउंडेशन के राफ्ट का काम अब महज पांच से दस फीसदी बचा हुआ है। राफ्ट का मतलब सेकंड फेस ऑफ फाउंडेशन। चट्टान बन गई है, अब उसके ऊपर कंक्रीट बन रहा है। उसके बाद पत्थरों को एक के ऊपर एक रखकर प्लिंथ तैयार की जाएगी।

चंपत राय ने बताया कि संभवत: फरवरी के अंत में या मार्च के प्रारंभ में प्लिंथ के पत्थरों को जोड़ने का काम आरंभ हो जाएगा। पत्थरों को ऊंचाई पर रखने के लिए मंदिर निर्माण स्थल पर दो टावर क्रेन लगाए गए हैं। एक टावर क्रेन पूर्वी-दक्षिणी कोने पर तो दूसरा टावर क्रेन पश्चिमी-उत्तरी कोने खड़ा हो गया है।

चंपत राय ने बताया कि, राममंदिर निर्माण में रिटेनिंग वॉल की तैयारियां शुरू हो गई हैं, रिटेनिंग वॉल का मतलब होता है मिट्टी का कटान रोकने के लिए दीवार और यह दीवार जमीन के अंदर जाती है। यह उतनी ही गहराई तक जाएगी जितनी गहराई तक सरयू का जल जून माह में रहता है ताकि पानी कभी बढ़ जाए तो अंदर की मिट्टी कटकर न बह सके।

इस मौके पर काशी पीठाधीश्वर जितेंद्रानंद सरस्वती, रामायणी कुटी के महंत राम हृदय दास महाराज, कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास महाराज, भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास महाराज, बड़ा मठ के महंत वरुण जी महाराज, विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय धर्माचार्य जितेंद्र जी, प्रान्त मंत्री वीरेंद्र पांडेय, प्रान्त धर्माचार्य राकेश पांडेय, जिलाध्यक्ष छेदीलाल गौतम महामंत्री रामशरण तिवारी, सह जिला मंत्री रामजी पांडेय आदि सैकड़ों संत एवं विहिप पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Champat RaiChitrakoot newsram mandir nirmanup news
Previous Post

सपा को एक और झटका, पूर्व मंत्री के पौत्र पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा BJP में शामिल

Next Post

सबसे बड़े फ्री टीकाकरण अभियान का एक साल पूरा, CM ने किया PM को धन्‍यवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
Yogi Adityanath

सबसे बड़े फ्री टीकाकरण अभियान का एक साल पूरा, CM ने किया PM को धन्‍यवाद

यह भी पढ़ें

ड्रैगन के मुखपत्र ने दी खुली चेतावनी, कहा- पंगा लेकर भारत भारी कीमत चुकाएगा

03/09/2020
45 lakh embezzlement in madrasa

जिले के सबसे बड़े मदरसे में 45 लाख का गबन, पूर्व प्रबन्धक समेत छ्ह के खिलाफ केस दर्ज

09/02/2021
The Kerala Story

बहुत जल्द ओटीटी पर होगी ‘द केरला स्टोरी’

08/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version