• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिले के सबसे बड़े मदरसे में 45 लाख का गबन, पूर्व प्रबन्धक समेत छ्ह के खिलाफ केस दर्ज

Writer D by Writer D
09/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलरामपुर
0
45 lakh embezzlement in madrasa

मदरसे में 45 लाख का गबन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में मदरसों में व्याप्त भ्रष्टाचार के नये-नये मामले सामने आ रहे हैं। जिले के सबसे बड़े मदरसों में एक फजले रहमानियां, पचपेड़वा में लाखो रुपये गबन किए जाने का मामला सामना आया है।

मामले में मदरसा फजले रहमानिया के पूर्व प्रबन्धक शब्बीर हसन खां समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूर्व प्रबन्धक के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस मदरसे के वर्तमान प्रबन्धक मोहम्मद अहमदुल कादरी के तहरीर पर पचपेड़वा थाने में दर्ज किया गया है।

मदरसा फजले रहमानिया संस्था अंजुमन नाशिरुल उलूम, पचपेड़वा द्वारा संचालित है। पुलिस को दी गई तहरीर में मदरसे के वर्तमान प्रबन्धक मोहम्मद अहमदुल कादरी ने पूर्व प्रबन्धक पर 43 लाख रुपये से अधिक धनराशि के गबन का आरोप लगाया है।

BJP नेता ने राहुल-प्रियंका को लिखा खत, कहा- मुख्तार को बना दें कांग्रेस का अध्यक्ष

आरोप है कि पूर्व प्रबन्धक शब्बीर हसन खां ने अपने कार्यकाल के दौरान संस्था की नियमावली के विरुद्ध एकल खाता संचालित करते हुए संस्था को प्राप्त हुई 45 लाख से अधिक की धनराशि हड़प ली है।

आरोप है कि मोहम्मद शब्बीर हसन जब संस्था के प्रबन्धक बने थे, उस समय संस्था के खाते में 2,59,659.00 (दो लाख उनसठ हजार छह सौ उनसठ रुपये) अवशेष थे। वर्ष 2018-19 में संस्था को चन्दे, दान और इमदाद के रुप में 1691470.00 (सोलह लाख इक्यानवे हजार चार सौ सत्तर रुपये) तथा वर्ष 2019-20 को चन्दा, दान और इमदाद के रूप में 2114742.00 (इक्कीस लाख चौदह हजार सात सौ बयालीस रुपये) संस्था को प्राप्त हुए। दो वर्षो में कुल 4066141.00 (चालीस लाख छियासठ हजार एक सौ इकतालीस रुपये) संस्था को प्राप्त हुए। संस्था को चन्दा, दान और इमदाद से मिली समस्त धनराशि की प्राप्तियां संस्था में मौजूद है।

जनहित कामों से है भाजपा सरकार की दुश्मनी ,जनता 2022 में देगी जवाब : अखिलेश

आरोप है कि पूर्व प्रबन्धक शब्बीर हसन खां ने इन समस्त धनराशि को संस्था के खाते में जमा न करके हड़प लिया और संस्था के इलाहाबाद बैंक की खाता संख्या 50052230191 में कोई भी धनराशि जमा नहीं की। मदरसा फजले रहमानिया के प्रिंसिपल नूरुल हसन ने अपने दिये गये स्पष्टीकरण में बताया है कि पूर्व प्रबन्धक शब्बीर हसन ने विभिन्न तिथियों को खर्च के नाम पर संस्था से 3446994.00 (चौतीस लाख छियालीस हजार नौ सौ चौरान्वे रुपये) लिये लेकिन खर्च का कोई विवरण, बिल या वाउचर संस्था को उपलब्ध नहीं कराया।

मदरसा फजले रहमानियां के वर्तमान प्रबन्धक मोहम्मद अहमदुल कादरी ने जब इन खर्चो का ब्यौरा मांगना शुरू किया गया तो पूर्व प्रबन्धक ने धमकी देना शुरू कर दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में वर्तमान प्रबन्धक ने आरोप लगाया है कि 28 जनवरी 2021 को पूर्व प्रबन्धक शब्बीर हसन खां अपने दो पुत्रों और तीन अज्ञात लोगों के साथ मदरसे में पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान पूर्व प्रबन्धक ने मदरसे के कुछ महत्वपूर्ण कागजात फाड़ दिए और कुछ कागजात अपने साथ लेकर चले गये। वर्तमान प्रबन्धक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एसपी हेमन्त कुटियाल ने बताया कि मदरसा फजले रहमानिया में धोखाधड़ी और गबन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रबन्धक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Balrampur newscrime newsmadrasa scamscaup news
Previous Post

अफगानिस्तान: हमलों से फिर दहला देश, आठ लोगों की मौत

Next Post

300 ग्राम स्मैक के साथ मादक तस्कर को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Next Post
rape

300 ग्राम स्मैक के साथ मादक तस्कर को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

SC/ST Welfare Minister Santosh Suman

SC/ST कल्याण मंत्री संतोष सुमन के घर लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा परिवार

16/06/2021
Asaduddin Owaisi

 कांग्रेस ने मुसलमानों को बर्बादी के दहाने पर खड़ा कर दिया : ओवैसी

31/10/2021
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

निर्दयी मां ने पहले बेटी का काटा गला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

28/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version