• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनहित कामों से है भाजपा सरकार की दुश्मनी ,जनता 2022 में देगी जवाब : अखिलेश

Desk by Desk
09/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने जनहित के कामों से दुश्मनी पाल ली है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा की सोच शायद यह है कि जब झांसा देकर सरकार बनाई जा सकती है और चार वर्ष तक चलाई जा सकती है। तो काम करने की जरूरत ही क्या है? भाजपा ने मानो तय कर लिया है कि कहीं गलती से भी विकास न हो तभी तो भाजपा सरकार एक भी उल्लेखनीय काम वह नहीं गिना पा रही है। समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल के उत्तरार्द्ध के ढाई वर्ष में जितने काम किए उनका कोई मुकाबला नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सबसे बड़ा धोखा किसानों को दिया है। कर्जमाफी का झूठा नाटक करने के बाद अब बहाने बनाकर किसान सम्मान निधि में दी गई धनराशि की वसूली करने में लग गई है। भाजपा की कृषि विरोधी नीतियों के चलते बुंदेलखण्ड के परेशान सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या कर ली। भयंकर शीत में भी गाजीपुर सीमा पर किसान आंदोलन कर तीन काले कृषि कानूनों को वापस लिए जाने और एमएसपी का कानून बनाये जाने की मांग कर रहे हैं। भाजपा उनकी मांग न मानने पर खामखां अड़ी हुई है।

श्री यादव ने कहा कि सच तो यह है कि अधूरे मन से किया गया काम कभी पूरा नहीं होता। नफरत की राजनीति का पर्याय भाजपा सरकार में समाजवादी सरकार के समय प्रारम्भ समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे चार साल में भी अधूरा है। निम्न गुणवत्ता का निर्माण कार्य, किनारे पर न मंडिया बनाई, नहीं रास्ते की सुविधाओं का ध्यान रखा। जब समाजवादी पार्टी सरकार आएगी तब समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नवीनीकरण होगा। मुख्यमंत्री बस निरीक्षण ही कर रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार में झांसी मेडिकल कालेज में 500 बेड के अस्पताल के लिए बजट जारी कर दिया गया था और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। इस पर एक अरब 88 करोड़ रूपए खर्च हो चुके थे लेकिन भाजपा सरकार ने काम रूकवा दिया। मात्र 42 करोड़ की जरूरत काम पूरा करने की थी पर भाजपा सरकार ने वह रकम नहीं दी, फलतः अस्पताल का विस्तार नहीं हो सका।

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पूर्व मंत्री एवं सांसद मोहम्मद आजम खां के प्रयासों से बने मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को नामानिशान मिटाने का काम सुनियोजित ढंग से भाजपा राज में चल रहा है।सपा सरकार के समय सरकारी विश्वविद्यालयों के आधुनिकीकरण का काम हुआ था और एमिटी, बेनेट और एरा जैसी प्राईवेट यूनिवर्सिटियां शुरू हुई थी। 3 महीने में शिक्षामित्रों की समस्या का समाधान करने का वादा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किया था 4 साल हो गए अभी तक समाधान नहीं हुआ।

उन्होने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में लखनऊ में गोमती नदी की सफाई और रिवरफ्रंट जैसी सौंदर्यस्थली के विकास का काम हुआ था। भाजपा सरकार के आते ही गोमती नदी की उपेक्षा शुरू हो गई, नाले गिरने और कूड़ा डम्प होने से गोमती अब महाप्रदूषित हो चुकी है। रिवरफ्रंट बर्बाद हो गया है। समाजवादी सरकार ने आधुनिक सुविधायुक्त एम्बूलेंस सेवा 108 की शुरूआत की थी। भाजपा की उदासीनता से वह सेवा भी बर्बाद हो गई। आगरा में बिना आक्सीजन सिलेण्डर किट के दौड़ती खटारा एम्बूलेंस मरीजों के लिए काल बन गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर की स्मार्टसिटी का हाल भी बेहाल है। स्मार्टसिटी के नाम पर सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। लोग उनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गोवंश भूखा रहने और ठण्ड में ठिठुरने पर मजबूर है। सभी वार्डों और घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है। पूरे प्रदेश में गोवंश की दुर्दशा है और सड़कों पर गड्ढे हैं। गड्ढ़ा मुक्त अभियान कब चला कब बंद हो गया पता नहीं चला। भाजपा की इस धोखाधड़ी का जवाब जनता 2022 में देगी।

Tags: AkhileshBJP Governmentpeople will reply in 2022public interest worksअखिलेश यादव
Previous Post

सचिन पायलट के काफिले में शामिल जीप अनियंत्रित होकर पलटी, कई लोग घायल

Next Post

हायर एजूकेशन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार करें उच्च शिक्षण संस्थान: आनंदीबेन पटेल

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post

हायर एजूकेशन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार करें उच्च शिक्षण संस्थान: आनंदीबेन पटेल

यह भी पढ़ें

भगवान बुद्ध की प्राचीन मूर्ति

पाकिस्तान : खुदाई में मिली भगवान बुद्ध की प्राचीन मूर्ति, ‘गैर इस्लामी’ बता श्रमिकों ने तोड़ा, देखें VIDEO

18/07/2020
पीएम मोदी PM Modi

कांग्रेस-एआईयूडीएफ ‘महाजोत’ से सावधान रहे असम की जनता : पीएम मोदी

24/03/2021
UP Assembly By-election

कांग्रेस की तरह भाजपा भी हो जाएगी खत्म: अखिलेश यादव

14/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version