• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सबसे बड़े फ्री टीकाकरण अभियान का एक साल पूरा, CM ने किया PM को धन्‍यवाद

Writer D by Writer D
16/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देश में निशुल्‍क टीकाकरण अभियान का एक साल रविवार को पूरा हुआ। सर्वाधिक आबादी वाले उत्‍तर प्रदेश ने इस एक साल के सफल टीकाकरण अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए रविवार को देश के दूसरे प्रदेशों के मुकाबले 23 करोड़ सर्वाधिक टीकाकरण कर एक नया कीर्तिमान बनाया है।

प्रदेश में 23 करोड़ 06 लाख से अधिक टीकाकरण किया गया जिसमें 14 करोड़ 34 लाख से अधिक व्‍यस्‍क आबादी को पहली डोज और 08 करोड़ 68 लाख से अधिक व्‍यस्‍कों को टीके की दूसरी डोज दी जा चुकी है। जो दूसरे प्रदेशों के मुकाबले कहीं अधिक है।

केजीएमयू के निरीक्षण पर पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कोरोना टीकाकरण महाभियान का एक साल हुआ पूरा होने पर कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी जी के नेतृत्व में यह टीकाकरण आत्मनिर्भर भारत का सामर्थ्य है। उन्‍होंने कहा कि देश में सर्वाधिक टेस्ट व टीकाकरण करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है।

विशेषज्ञों ने भी माना है कि कोरोना से लड़ने में भारतीय वैक्सीन प्रभावी है। उन्‍होंने कहा कि विशेषकर लखनऊ को मैं धन्यवाद दूंगा कि यहां सौ फीसदी व्‍यस्‍क पात्र आबादी ने पहली डोज ले ली है। 72 फीसदी से अधिक पात्र लोगों ने दोनों डोज प्राप्त कर ली हैं।  ऐसे ही पांच जिलों में सौ फीसदी व्‍यस्‍क पात्र लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। उन्‍होंने कहा कि आज मैंने केजीएमयू के इस कोविड डेडिकेटेड सेंटर का निरीक्षण किया है। इस हॉस्पिटल में 350 बेड्स हैं, जिसमें 150 बेड्स पर वेंटिलेटर्स की सुविधा है। शेष पर ऑक्सीजन की भी सुविधा उपलब्ध है।

तीसरी लहर में सतर्कता, सावधानी बहुत जरूरी-योगी

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। ऐसे में सतर्कता और सावधानी बहुत जरूरी है। ओमिक्रॉन के रूप में नए वैरिएंट में संक्रमण तीव्र है। सतर्कता व सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रदेश में 10 जनवरी से सभी कोरोना वॉरियर्स, हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ ही 60 वर्ष से ऊपर की आयु के को-मॉर्बीडिटी वाले नागरिकों को प्री-कॉशन डोज दी जा रही है। अब तक 04 लाख 05 हजार से अधिक प्री-कॉशन डोज दी प्रदेश में दी जा चुकी है। वहीं 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण भी राज्य में 3 जनवरी को एक बड़े स्‍तर पर शुरू हुआ। जिसमें अब तक 5,137,027 से अधिक किशोरों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

यूपी के ये जिले टीकाकरण में अव्‍वल

प्रदेश के 06 जिलों में सौ फीसदी व्‍यस्‍क पात्र आबादी को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। इन छह जिलों में लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, मैनपुरी, गाजीपुर, इटावा और शाहजहांपुर हैं इन जिलों में सौ फीसदी व्‍यस्‍क पात्र आबादी को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। यूपी के 30 जिलों में 95  फीसदी व्‍यस्‍क पात्र आबादी को टीके की दूसरी डोज दी जा चुकी है। प्रदेश के जिन जिलों में 90 फीसद से नीचे व्‍यस्‍क पात्र आबादी को टीके की पहली डोज दी गई है उन जिलों में प्रदेश सरकार मास्‍टर प्‍लान के तहत टीकाकरण को रफ्तार देगी।

8,802 लोगों ने संक्रमण को दी मात

एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण की नीति से प्रदेश में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है। एक्टिव केस की कुल संख्या वर्तमान में 01 लाख 03 हजार 474 है। इनमें मात्र 1096 लोग ही अस्पताल में हैं। बीते 24 घंटों में 02 लाख 57 हजार 694 किए गए कोरोना टेस्ट में 17,185 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस बीच यूपी में 8,802 लोगों ने संक्रमण को मात दी।

 

ऐसे बनता गया रिकॉर्ड

 

02 करोड़- 06 जून

 

03 करोड़- 26 जून

 

04 करोड़ – 17 जुलाई

 

05 करोड़- 03 अगस्त

 

06 करोड़- 17 अगस्त

 

07 करोड़- 29 अगस्त

 

08 करोड़- 07 सितंबर

 

09 करोड़- 15 सितंबर

 

10 करोड़- 25 सितंबर

 

11 करोड़- 04 अक्टूबर

 

12 करोड़- 18 अक्टूबर

 

13 करोड़- 29 अक्टूबर

 

14 करोड़- 14 नवंबर

 

15 करोड़- 22 नवंबर

 

16 करोड़- 29 नवंबर

 

17 करोड़- 07 दिसंबर

 

18 करोड़- 14 दिसंबर

 

19 करोड़- 22 दिसंबर

 

20 करोड़- 30 दिसंबर

 

21 करोड़- 07 जनवरी

 

22 करोड़- 12 जनवरी

 

23 करोड़ – 16 जनवरी

 

सर्वाधिक टीकाकरण वाले शीर्ष 05 राज्य

 

राज्य-टीकाकरण

 

1- उत्तर प्रदेश – 23.04 करोड़

 

2- महाराष्ट्र – 14.31 करोड़

 

3- पश्चिम बंगाल- 11.39 करोड़

 

4- मध्य प्रदेश- 10.74 करोड़

 

5- बिहार – 10.70 करोड़

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsvaccinationa campaignYogi Newsसीएम योगी
Previous Post

दिसम्बर 2023 तक पूरा होगा राममंदिर, गर्भगृह में विराजेंगे प्रभु श्रीराम : चंपत राय

Next Post

स्वावलंबी, सशक्त और आधुनिक पंचायतें होंगी यूपी की पहचान : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Next Post

स्वावलंबी, सशक्त और आधुनिक पंचायतें होंगी यूपी की पहचान : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

SIR पर CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- लोकतांत्रिक विरासत होगी मजबूत

05/10/2026
share market

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक उछला

13/01/2022
fire in factory near MTNL

MTNL के पास कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख़

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version