Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वैगनर आर्मी के कब्जे में एक और शहर, रूस ने लागू किया गया मॉर्शल लॉ

Wagner Army

Wagner Army

मॉस्को। रूस में गृह युद्ध शुरू हो चुका है। वहां की प्राइवेट आर्मी वैगनर ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत कर दी है। वैगनर आर्मी (Wagner Army) ने रोस्तोव शहर पर कब्जा जमाया हुआ है। इसके बाद वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन अपने 25 हजार सैनिकों के साथ राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे हैं। इस वक्त मॉस्को में लॉकडाउन है, क्योंकि सैनिक शहर की रक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं।

इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मार्शल लॉ (Marshall Law) लागू कर दिया है। उन्होंने एक कानून पर हस्ताक्षर भी किए हैं, जिसके मुताबिक अगर मार्शल लॉ का उल्लंघन करने पर किसी भी व्यक्ति को 30 दिनों तक हिरासत में लिया जा सकता है।

पुतिन ने शनिवार को रूसी लोगों को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि सैन्य नेता ने ‘उनकी पीठ में छुरा घोंपा है’। प्रिगोझिन और उनके 25,000-मजबूत वैगनर सैनिकों का दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन पर नियंत्रण है। उनका कहना है कि वे मरने के लिए तैयार हैं। प्रिगोझिन की सेना ने पुतिन की सेना से एक सैन्य हमले का बदला लेने की कसम खाई है। प्रिगोझिन का कहना है कि रूसी सेना के हमले में वैगनर आर्मी के कुछ लोग मारे गए हैं।

मॉस्को की ओर तेजी से बढ़ती वैगनर सेना (Wagner Army)

जानकारी के मुताबिक वैगनर आर्मी (Wagner Army) के लड़ाकू विमानों, टैंकों और बख्तरबंद वाहनों का एक काफिला मॉस्को से लगभग छह घंटे की ड्राइव पर लिपेत्स्क क्षेत्र में पहुंच गया है। इस बीच वैगनर आर्मी की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें कि सेना मॉस्को की ओर आगे बढ़ते समय वोरोनिश के आधे शहर से भी गुजरी।

वोरोनिश की तेल रिफाइनरी में ब्लास्ट, आसमान में दिखा काला धुआं

इस दौरान वोरोनिश शहर में एक विशाल तेल डिपो को आग की लपटों में घिरते हुए देखा गया। उस समय एक हेलीकॉप्टर हवा में था। सोशल मीडिया पर फुटेज में सैनिकों के बड़े काफिले को वोरोनिश से उत्तर की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि वैगनर आर्मी के लोग क्रास्नोडार और वोल्गोग्राड सहित अन्य प्रमुख शहरों की ओर जा रहे हैं।

Exit mobile version