• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Cannes Film Festivals: अनुराग ठाकुर ने किया भारतीय पवेलियन का उद्घाटन

Writer D by Writer D
18/05/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
Anurag Thakur

Anurag Thakur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। फ्रांस में इन दिनों चल रहे कान्स फिल्म फेस्टविल (Cannes Film Festivals) की दुनिया भर में धूम है। इस फेस्टिवल में दुनिया भर के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। भारत भी इस बार इसमें बेहद अहम भूमिका निभा रहा है। इसकी वजह यह है कि ‘मार्चे डू सिनेमा’ या फिल्म बाजार में भारत को पहले ‘कंट्री ऑफ ऑनर’के रूप में चुना गया है, जो देश के लिए बेहद सम्मान की बात है।

इसी कड़ी में बुधवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने फेस्टिवल के बिजनेस इवेंट में भारतीय पवेलियन (दीर्घा) का उद्घाटन किया। इसके बाद उनका मैजेस्टिक बीच पर मार्चें डू फिल्म (फिल्म बाजार) के ओपनिंग नाइट समारोह में शिरकत करने का भी प्रोग्राम है। इस साल के फेस्ट में यूनिवर्सल थीम “भारत: द कंटेंट हब ऑफ द वर्ल्ड” है।

इससे पहले अनुराग ठाकुर ने मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (एमपीएए) के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चार्ल्स एच रिवकिन, एमपीएए के अफ्रीका, पश्चिम एशिया तथा यूरोप क्षेत्र के अध्यक्ष स्टैन मैक्वाय से भी मुलाकात की। मंगलवार को अनुराग ठाकुर रेड कार्पेट पर सफेद कोट में नजर आए, जिसके बटनों पर हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती, असम, मलयाली और पंजाबी में भारत लिखा हुआ था।

‘दबंग’ के नाम पर जैकलीन जाना चाहती थी विदेश, ED ने दिया तगड़ा झटका

उल्लेखनीय है कि 17 मई से 28 मई तक चलने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनुराग ठाकुर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में एआर रहमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पूजा हेगड़े, प्रसून जोशी, आर माधवन, रिकी केज, शेखर कपूर, तमन्ना भाटिया, वाणी त्रिपाठी और लोक गायक मामे खान सहित मनोरंजन जगत की शीर्ष हस्तियां शामिल हैं।

भारतीय सिनेमा के लिए इस बार का फेस्टिवल इसलिए खास है, क्योंकि ‘मार्चे डू फिल्म’ में भारत इस साल पहला आधिकारिक ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ है। इसके तहत पांच नए स्टार्टअप को ऑडियो-विजुअल इंडस्ट्री के सामने पिच करने का मौका दिया जाएगा। एनिमेशन डे नेटवर्किंग में दस पेशेवर भाग ले रहे हैं।

Cannes Festival: रेड कारपेट पर फिर बिखेरेंगी जलवा हिना खान

फेस्टिवल में ‘वर्ल्ड प्रीमियर’सेगमेंट में आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेटरी’को प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है। यह 19 मई को दिखाई जाएगी।

Tags: Bollywood NewsCannes film Festival
Previous Post

‘दबंग’ के नाम पर जैकलीन जाना चाहती थी विदेश, ED ने दिया तगड़ा झटका

Next Post

Ruchi Soya का नाम बदलते ही रॉकेट हुआ शेयर, बढ़ गए कंपनी के भाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

प्याज़ के इस्तेमाल से पाए सुन्दर बाल और चमकती त्वचा

04/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
160 schoolgirls killed in US-Israeli attack
Main Slider

मातम में डूबा ईरान: एक साथ उठीं 160 मासूमों की अर्थियां, स्कूल हमले ने हिला दी दुनिया

03/03/2026
Liquor shops
Main Slider

जाम छलकाने वालों की खुशखबरी, अब होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
Next Post
ruchi soya

Ruchi Soya का नाम बदलते ही रॉकेट हुआ शेयर, बढ़ गए कंपनी के भाव

यह भी पढ़ें

Martyr Anuj

पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद अनुज, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

23/05/2021
CM Dhami

उत्तराखंड में UCC लागू करने पर CM धामी सम्मानित

16/04/2025
wooden toy

काशी विश्वनाथ धाम की स्वर्णिम आभा ने बढ़ा दी लकड़ी के खिलौना उद्योग की चमक

11/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version