• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर बड़ा हमला, सपा से जुड़े है अहमदाबाद बम विस्फोट के तार

Writer D by Writer D
19/02/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
anurag thakur

anurag thakur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Thakur) ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल बम विस्फोट (Ahmedabad Bomb Blast) के तार सीधे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) के नेताओं के साथ जुड़े थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्यायालय का फैसला आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुप हैं। ये चुप्पी एक बार फिर आतंकियों के संरक्षण की तरफ उंगली उठाती है।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अनुराग सिंह ठाकुर (anurag thakur) ने कहा कि वर्ष 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में 56 लोगों की मृत्यु हुई और सैकड़ों लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि न्यायालय के हाल ही में आए फैसले का भाजपा स्वागत करती है।

केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर प्रेसवार्ता करते हुए… https://t.co/tmE6aX6mL3

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) February 19, 2022

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि न्यायालय ने फैसले में 49 आरोपियों को सजा सुनाई । इसमें 28 आतंकियों को फांसी की सजा और 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि ये तब हो पाया जब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी थे।

गुंडाराज माफिया राज का पर्याय था अखिलेश राज : अनुराग ठाकुर

ठाकुर ने कहा कि सीरियल ब्लास्ट की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन हुआ और मात्र 19 दिनों में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सबूत पहुंचाने से लेकर आतंकवादियों को पकड़ने तक नरेन्द्र मोदी की तत्कालीन राज्य सरकार ने उस समय काम किया और आज भी आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार वचनबद्ध है ।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकवादियों और उनके परिवारों को संरक्षण देने का काम करती है। समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ में आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।

जहां भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि अहमदाबाद ब्लास्ट के तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और आतंकियों में शामिल मोहम्मद सैफ के पिता सपा नेता हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सोच ‘मुंह में राम, बगल में आतंकवादी’ वाली है। देश की ये पहली पार्टी है जिसने 2012 में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि अगर उनकी सरकार आती है तो वह मुस्लिम युवाओं पर लगे आतंकवाद के आरोपों को हटा देंगे और उन्हें रिहा कर देंगे। सरकार बनने के बाद इन्होंने अयोध्या, काशी में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों के ऊपर से सारे मुकदमे वापस ले लिए थे। इसके अलावा लखनऊ, रामपुर समेत अन्य जिलों में हुए आतंकी हमलों के आरोपियों को भी इन्होंने बचाया था। ये समाजवादी नहीं समाज विरोधी हैं।

उप्र में भाजपा ने माफिया को माफ नहीं, साफ कर किया विकास : अनुराग ठाकुर

भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश सरकार के फैसले पर न्यायालय ने भी तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि आज आतंकियों को रिहा कर रहे, कल इनको पदम पुरस्कार से सम्मानित करेंगे क्या?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि न्यायालय के फैसले के बाद भी समाजवादी पार्टी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी द्वारा आतंकियों के संरक्षण पर सवाल उठता है।

Previous Post

आईओसी की मेजबानी करेगा भारत, होगी मुंबई में 140वीं बैठक

Next Post

निरहुआ, आम्रपली और नीलम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
nirhua-and-amrapali-dubey

निरहुआ, आम्रपली और नीलम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें

इन आसान तरीकों को अपना कर आप बचा सकते है अपना टैक्स, जानिए कैसे

12/03/2021
CM Dhami

साहिबजादों का जीवन त्याग, शौर्य, धर्मरक्षा और देश भक्ति का जीवंत उदाहरण: सीएम धामी

26/12/2025
Badshah

यूट्यूब से हटाया गया विवादित सॉन्ग ‘टटिहरी, सिंगर बादशाह के खिलाफ नोटिस जारी

07/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version