Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनुष्का शर्मा और साक्षी स्कूल डेज से जानती है एक दूसरे को, सामने आई तस्वीरें

Anushka Sharma and Sakshi know each other from school days, photo surfaced

Anushka Sharma and Sakshi know each other from school days, photo surfaced

जहां एक ओर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर इतनी कामयाबी पाई है। वहीं दूसरी ओर इंड‍ियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी काफी पॉपुलर हैं। दरअसल हाल ही में अनुष्का और साक्षी की एक थ्रोबैक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में अनुष्का और साक्षी अपने बाकी दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक फोटो कैफे के बाहर की है तो दूसरी तस्वीर किसी फंक्शन की। ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

अनुष्का और साक्षी की इन फोटोज को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये उनके स्कूल डेज की तस्वीर है।हालांकि फैंस का यह अंदाजा बिल्कुल सही है। दोनों ने एक समय असम में साथ में पढ़ाई की थी। 2013 में एक इवेंट लॉन्च के दौरान अनुष्का ने साक्षी को पहले से जानने का खुलासा किया था। दरअसल, अनुष्का शर्मा के प‍िताजी रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा, की उन दिनों असम में पोस्ट‍िंग थी। असम में रहने के दौरान, अनुष्का सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थीं, जहां से साक्षी ने भी अपनी स्कूलिंग की। इवेंट लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वह और साक्षी, असम के एक छोटे से टाउन में एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ने जाते थे।

धर्मा प्रोडक्शन भी नहीं छीन पाई कार्तिक की किस्मत, अभिनेता को मिली नई फिल्म

अनुष्का कहती हैं- ‘साक्षी और मैं असम के एक छोटे से टाउन में एक साथ रहे हैं। जब उसने मुझे बताया कि वह कहां रहती है तो मैंने बोला वाव…उसने अपने स्कूल का नाम बताया जहां मैंने भी अपनी पढ़ाई की है। उसके बाद मुझे साक्षी की वो तस्वीर मिली जिसमें वो परी की तरह सजी हुई हैं और मैं घाघरा पहने अपनी फेवरेट स्टार माधुरी दीक्ष‍ित की तरह ड्रेस्ड हूं। साक्षी बहुत ही फनी है’।

 

Exit mobile version