मुंबईl फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ नजर आएl दोनों मलाइका अरोड़ा के माता-पिता के घर पर थेl फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैl 2019 में अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते हैंl
यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो नेताओं ने की साइकिल की सवारी
मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के फिल्म के सेट पर भी नजर आई थीl अर्जुन कपूर धर्मशाला में फिल्म की शूटिंग कर रहे थेl अब पपराजी ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक साथ स्पॉट किया हैl दोनों मलाइका के घर के बाहर देखे गएl मलाइका और अर्जुन फैमिली गेट-टुगेदर के लिए पहुंचे थेl इसमें मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और उनके बच्चे भी आए थेl
उमर अब्दुल्ला पत्नी चाहते हैं जल्द तलाक, खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
मलाइका का बेटा अरहान खान भी डिनर पार्टी में नजर आए थेl अर्जुन कपूर कैजुअल लुक में नजर आएl इसके अलावा मलाइका अरोड़ा भी अच्छी लग रही थीl डिनर के बाद दोनों अलग-अलग कार में घर गएl वैलेंटाइन डे दोनों ने साथ मनाया थाl साथ में डिनर भी किया था और वैलेंटाइन डे खास बनाने के लिए एक शेफ भी बुलाया थाl शादी के बारे में बात करें तो अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘शादी अभी नहीं हो पाएगीl मैं व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन में खुश हूंl मैंने हमेशा खुलकर बात की है लेकिन मैं आपको चौकाऊंगा नहींl अगर इस बारे में कुछ भी बताने के लिए होगा, तो आपको बताऊंगा और अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखूंगा।’
आयुर्वेद का वैश्विक केन्द्र स्थापित करना चाहता है भारत : हर्षवर्धन
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैl मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लिया हैl दोनों को एक बेटा भी हैl अरबाज खान सलमान खान के भाई हैl मलाइका अरोड़ा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैंl








