Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हथियारबंद बदमाशों ने गोलियां बरसाकर की 13 बच्चों समेत 37 लोगों की हत्या

Terrorists

Terrorists

नाइजर के टिलबेरी क्षेत्र में हुए एक हमले में हथियारबंद दहशतगर्दों ने 37 लोगों की हत्या कर दी। इसमें 13 बच्चे और 4 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूनिसेफ ने इस हमले की जानकारी साझा की है।

यूनिसेफ ने बताया कि अज्ञात सशस्त्र समूहों द्वारा बच्चों और परिवारों को निशाना बनाया गया है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ ) ने हमलों में मारे गए प्रभावित पीड़ितों, परिवारों और समुदायों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

16 अगस्त को हुए हमलों के बाद यूनिसेफ ने बताया कि पश्चिमी नाइजर में टिलबेरी क्षेत्र के डेरे-डे गांव में जनवरी से लेकर अगस्त तक यह तीसरा हमला है।यहां की जमीनी हालत बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हैं।

बदमाशों ने पहले किया BJP नेता का अपहरण, फिर घायल अवस्था में छोड़कर हुए फरार

यूनिसेफ बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सशस्त्र समूहों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करने की अपील की है।

यूनिसेफ ने बताया कि बच्चों की हत्या मानव अधिकारों का घोर उल्लंघन है। टिलाबेरी के क्षेत्र, बुर्किना फासो, माली और नाइजीरिया से लगी सीमाओं पर हमलों के कारण बड़ी संख्या में पलायन भी हुआ है।

Exit mobile version