• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना ने बौद्ध मठ पर की गोलियों की बौछार, तीस लोगों की मौत

Writer D by Writer D
14/03/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Buddhist monastery

Army attacks Buddhist monastery in Myanmar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नाएप्यीडॉ। म्यांमार में सेना ने एक बौद्ध मठ ( Buddhist Monastery) पर हमला कर गोलियों की बौछार कर दी। इस गोलीबारी में तीस लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई बौद्ध भिक्षु भी शामिल हैं। यह हमला म्यांमार के शान राज्य के एक गांव में किया गया। म्यांमार के विद्रोही संगठन कारेन्नी नेशनलिस्ट डिफेंस फोर्स ने यह जानकारी दी।

कारेन्नी नेशनलिस्ट डिफेंस फोर्स ने कहा है कि हमले में म्यांमार की थल सेना के साथ वायु सेना भी शामिल थी। सेना के हमले से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग भाग कर गांव में स्थित बौद्ध मठ (Buddhist Monastery) में छिप गए। सेना ने इन लोगों को मठ की दीवार के सहारे खड़ा कर गोलियों से भून दिया।

इस हमले में कुछ बौद्ध भिक्षुओं सहित तीस लोगों की मौत हो गई। इस क्रूर हमले के दौरान सेना ने कई मकानों को आग के हवाले कर दिया। इससे पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई।

शान प्रांत थाईलैंड की सीमा से सटा है। यहां तख्तापलट के बाद से सेना को कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यहां हिंसक झड़पें आम बात हो गई हैं। कारेन्नी संगठन सेना विरोधी है और शान प्रांत की राजधानी नान नेईन इसका गढ़ माना जाता है। कुछ समय से म्यांमार की सेना इस इलाके में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

योगी सरकार नवरात्रि पर करेगी विशेष आयोजन, सभी मंदिरों को मिलेंगे एक लाख

म्यांमार में वर्ष 2021 में सरकार का तख्तापलट कर सेना ने सत्ता पर कब्जा जमा लिया था। तब से देश में हिंसा जारी है। अभी तक इस हिंसा में म्यांमार के 40 हजार लोग बेघर हो चुके हैं। अस्सी लाख बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है और डेढ़ करोड़ लोग कुपोषण के शिकार हैं। अभी तक इस लड़ाई में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2900 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: # world newsBuddhist monasteryinternational NewsMyanmar army
Previous Post

योगी सरकार नवरात्रि पर करेगी विशेष आयोजन, सभी मंदिरों को मिलेंगे एक लाख

Next Post

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में भी गिरावट

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
Main Slider

जापान में ‘महाभूकंप’ का अलर्ट: 7.7 की तीव्रता के बाद 8.0 के भूकंप की चेतावनी

21/04/2026
Earthquake
Main Slider

भूकंप के तेज झटके से थर्राया ये देश, 7.4 रही तीव्रता; सुनामी का अलर्ट

20/04/2026
Gas Pipeline Blast
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन बनी ‘बम’, खैबर पख्तूनख्वा धमाके में 8 लोगों की मौत

17/04/2026
World

आम पोषक तत्व ‘जिएक्सैंथिन’ से कैंसर इलाज को मिल सकती है नई ताकत : अध्ययन

13/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

जंग पर ब्रेक! अमेरिका-इजराइल ने सीजफायर पर लगाई मुहर

08/04/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में भी गिरावट

यह भी पढ़ें

Suspended

जापानी कंपनी से वसूली प्रकरण में उप श्रमायुक्त पर गिरी गाज, सीएम योगी ने किया सस्पेंड

13/01/2023
Bihar Legislative Council Prof. Arun Kumar died

बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रो. अरुण कुमार का 90 वर्ष की आयु में निधन

15/04/2021
Kitchen

इस दिशा में मुख रखकर किचन में बनाएं खाना, अन्न-धन से भरा रहेगा घर का भंडार

05/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version