• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में भी गिरावट

Writer D by Writer D
14/03/2023
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार (Share Market) की स्थिति आज (मंगलवार) एक बार फिर डांवाडोल नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करता दिख रहा है। शेयर बाजार ने आज सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 15 मिनट तक बाजार में खरीदारी का जोर नजर आया। उसके बाद बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार गिरते चले गए। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

पहले एक घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, लार्सन एंड टूब्रो, टाइटन कंपनी, टाटा स्टील और बीपीसीएल के शेयर 1.11 प्रतिशत से लेकर 0.77 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। दूसरी ओर अडाणी इंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर 7.03 प्रतिशत से लेकर 1.93 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 1,910 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 737 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,173 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान में और 26 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

वैश्विक स्तर पर जारी कमजोरी के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज सपाट स्तर पर मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 69.10 अंक टूटकर 58,168.75 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने बाजार में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की। खरीदारी के सपोर्ट से अगले 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स करीब 250 अंक उछलकर 58,490.98 अंक तक पहुंच गया।

सेना ने बौद्ध मठ पर की गोलियों की बौछार, तीस लोगों की मौत

लेकिन इसके बाद बाजार पर बिकवाल हावी हो गए, जिसके कारण सेंसेक्स में गिरावट का रुख बन गया। बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली करके सेंसेक्स को सहारा देने की भी कोशिश की, लेकिन इस सूचकांक की चाल में लगातार कमजोरी आती गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के भी शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 115.98 अंक की कमजोरी के साथ 58,121.87 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। हालांकि निफ्टी 6.25 अंक की मामूली बढ़त के साथ 17,160.55 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में हुई खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक भी अगले 15 मिनट में ही करीब 70 अंक उछलकर 17,224.65 अंक तक पहुंच गया।

शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बनने पर निफ्टी में भी लगातार गिरावट आती चली गई। बीच-बीच में खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक को मामूली सहारा जरूर मिलता दिखा, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इसकी गिरावट लगातार जारी रही। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 21.30 अंक की कमजोरी के साथ 17,133 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 95.93 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58,141.92 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 107.40 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,046.90 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 897.28 अंक यानी 1.52 प्रतिशत टूट कर 58,237.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 258.60 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,154.30 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

सेना ने बौद्ध मठ पर की गोलियों की बौछार, तीस लोगों की मौत

Next Post

अब बनेंगी केवल BS6-II गाड़ियां, इतने रुपए महंगी हो जाएंगी कारें

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

27/08/2026
Gold
Business

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

26/08/2026
Gold-Silver
Business

फिर महंगा हुआ गोल्ड, चांदी के दाम स्थिर

25/08/2026
Gold
Business

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

24/08/2026
Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Next Post
BS6-II

अब बनेंगी केवल BS6-II गाड़ियां, इतने रुपए महंगी हो जाएंगी कारें

यह भी पढ़ें

bookies

सट्टा लगाते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ सट्टेबाज, नकद व सट्टे की पर्चियाँ बरामद

26/02/2021
ITI Faridabad

आईटीआई में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए नया सत्र 14 दिसंबर से शुरू

06/12/2020
Petrol

रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं पेट्रोल के दाम, दिल्ली में रेट 85 रुपए प्रति लीटर के पार

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version